इबोला: उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, प्रभावित देशों से आए यात्रियों से संपर्क टूटने पर देनी होगी सूचना

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और अफ्रीकी देशों से आने वाले पर्यटकों की जिले स्तर पर निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग को उनके नाम-पता और मोबाइल नंबर का लेखा-जोखा रखना होगा। संपर्क टूटने की स्थिति में जिला सर्विलांस इकाई को अनिवार्य रूप से इसकी जानकारी देनी होगी।

गौरतलब है कि अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में भारत में भी इसको लेकर सतर्कता बरती जा रही है। पूर्व में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से की गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी राज्यों को इंतजाम पुख्ता रखने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार की ओर से प्रदेशभर के सरकारी और निजी अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इबोला के संदिग्ध और पुष्ट मरीजों को इसके तहत तय एसओपी के अनुसार उपचार दिया जाएगा।
इसके लिए एम्स ऋषिकेश को आइसोलेशन अस्पताल घोषित किया गया है। उधर प्रभावित देशों से आने वाले पर्यटकों के बारे में जानकारी रखने के लिए भी कहा गया है। उनके प्रवेश दिवस से लेकर 21 दिनों तक नियमित फॉलोअप करने के लिए कहा गया गया। इसकी जानकारी आईडीएसपी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इसका उद्देश्य वायरस के किसी भी तरह के संभावित प्रवेश को रोकना है।

इबोला वायरस की रोकथाम के लिए विभाग पूरी तरह सख्त है। सभी जिलों में युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया गया है। प्रभावित देशों के पर्यटकों की एसओपी के तहत निगरानी की जाएगी।
– डॉ. पंकज सिंह, राज्य सर्विलांस अधिकारी, उत्तराखंड

और पढ़े  रुड़की: भगवानपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से गौ-तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार
  • Related Posts

    रुड़की: लक्सर में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक समेत तीन घायल

    लक्सर में देर रात बालावाली तिराहे पर खड़ी पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में लक्सर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट…

    देहरादून- हमने की थी लूट, मैंने कार से उठाया था पैसे का थैला: युवक ने जारी किया वीडियो, किया लूट में शामिल होने का दावा

    पटेलनगर लूटकांड को लेकर अब खुड़बुड़ा निवासी आदित्य ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर नया खुलासा किया है। इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो में आदित्य ने खुद को इस लूटकांड…