रुड़की: लक्सर में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक समेत तीन घायल

लक्सर में देर रात बालावाली तिराहे पर खड़ी पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में लक्सर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में मौजूद दो अन्य पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोट आई है। जबकि कार के समीप खड़े पुलिसकर्मी ट्रक की चपेट में आने से बाल बाल बच गए।

घटना शनिवार देर रात करीब 11 बजे हुई। बताया गया कि लक्सर कोतवाली की गाड़ी नगर के बालावाली तिराहे पर खड़ी थी। इस दौरान कोतवाली से एक अन्य कार भी गश्त के दौरान यहां पहुंची। कुछ पुलिसकर्मी दोनों वाहनों के बाहर खड़े थे। कुछ गाड़ी में मौजूद थे। इसी बीच पुरकाजी की और से अनियंत्रित गति से आए ट्रक ने गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

बाहर खड़े पुलिसकर्मियों ने किसी प्रकार खुद को बचाया। जबकि कार में सवार वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर में गंभीर चोट आई है। दो अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोट आई है।

पुलिसकर्मियों को स्थानीय अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। टक्कर से पुलिस गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायल वरिष्ठ उपनिरीक्षक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

और पढ़े  एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में इबोला का खतरा, 55 पर्यटकों की निगरानी शुरू, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
  • Related Posts

    इबोला: उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, प्रभावित देशों से आए यात्रियों से संपर्क टूटने पर देनी होगी सूचना

    डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और अफ्रीकी देशों से आने वाले पर्यटकों की जिले स्तर पर निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग को उनके नाम-पता और मोबाइल नंबर का लेखा-जोखा रखना होगा।…

    देहरादून- हमने की थी लूट, मैंने कार से उठाया था पैसे का थैला: युवक ने जारी किया वीडियो, किया लूट में शामिल होने का दावा

    पटेलनगर लूटकांड को लेकर अब खुड़बुड़ा निवासी आदित्य ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर नया खुलासा किया है। इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो में आदित्य ने खुद को इस लूटकांड…