उत्तराखंड: पांच जिलों में हल्की बारिश, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 14 नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय इलाकों के मौसम में होने वाले बदलाव का सीधा असर तापमान में देखने को मिलेगा। इसके साथ पहाड़ी क्षेत्रों के अलावा मैदानी इलाकों में ठंडा होगा। वहीं, शुक्रवार के मौसम की बात करें तो दिन भर चटक धूप खिलने से ठंड का अहसास कम हुआ। हालांकि पर्वतीय इलाकों की सर्द हवाओं ने सुबह-शाम के साथ दिन में भी ठंड महसूस हुई। आकड़ों पर नजर डालें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री के साथ सामान्य रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी देखने को मिला।

मसूरी में बादलों और बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठिठुरन

शहर में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी और लगातार बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई है। तापमान में गिरावट के कारण लोगों को सर्दी परेशान करने लगी है।

मौसम में बदलाव के चलते लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं और सुबह-शाम गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। शाम होते ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ठंड का असर बढ़ने लगता है। स्थानीय लोग और कामकाजी लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। खासकर बाजारों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को बढ़ती ठंड के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ठंड बढ़ने के साथ ही स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था जल्द शुरू करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में नगर पालिका को समय रहते अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे राहगीरों, मजदूरों, दुकानदारों और अन्य जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके।

और पढ़े  उत्तराखंड: डिजिटल मानचित्र पर होगा आपका घर, जियो टैग के साथ होगी जनगणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

वहीं नगर पालिका ईओ गौरव भसीन ने कहा कि शहर में अगले सप्ताह से अलाव जलाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि ठंड बढ़ने के साथ लोगों को राहत मिल सके।

  • Related Posts

    एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में इबोला का खतरा, 55 पर्यटकों की निगरानी शुरू, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

    डेमाेक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और कुछ अफ्रीकी देशों में बढ़ रहे इबोला वायरस के प्रकोप के बीच उत्तराखंड सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। इन अफ्रीकी देशों से आने वाले…

    पाकिस्तान की किरकिरी: आईसीसी ने सीनियर पुरुष टूर्नामेंट की मेजबानी से रखा वंचित, भारत में होंगे दो बड़े आयोजन

    क्रिकेट की वैश्विक संस्था आईसीसी ने 2028 से 2035 तक का पुरुष आईसीसी टूर्नामेंट का कार्यक्रम रविवार को जारी कर दिया। इंडोनेशिया के बाली में हुई आईसीसी की बैठक के…