सीबीएसई की पहल: देश के शीर्ष संस्थानों का दौरा करेंगे स्कूल प्राचार्य, नवंबर-दिसंबर में होगी विजिट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के स्कूलों के प्राचार्यों को कौशल आधारित शिक्षा की नई पद्धतियों और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्थाओं से रूबरू कराएगा। इसके लिए एक्सपोजर विजिट की नई शृंखला का नवंबर ओर दिसंबर में आयोजन किया जाएगा। स्कूलों के प्राचार्य देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों और संगठनों का दौरा करेंगे। इस संबंध में सीबीएसई ने अधिसूचना जारी की है।

क्या है एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य

सीबीएसई के स्किल एजुकेशन विभाग की ओर से आयोजित एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य प्राचार्यों को उच्च शिक्षण संस्थानों में अपनाई जा रही बेहतर कार्यप्रणालियों, नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों और उद्योग से जुड़ी सीखने की व्यवस्थाओं की जानकारी देना है। इसके जरिये प्राचार्य कौशल शिक्षा के क्षेत्र में उभरते रुझानों को भी समझ सकेंगे।

 

बोर्ड के अनुसार इन यात्राओं से प्राचार्यों को यह समझने में मदद मिलेगी कि स्कूलों में कौशल शिक्षा को अधिक प्रभावी तरीके से कैसे लागू किया जा सकता है। सीबीएसई का मानना है कि उच्च शिक्षण संस्थानों और संगठनों की कार्यप्रणाली को करीब से देखने से स्कूलों के प्राचार्य अपने संस्थानों में कौशल आधारित शिक्षा को मजबूत करने के लिए बेहतर रणनीति तैयार कर सकेंगे।

और पढ़े  भाई दूज 2026: भाई-बहन के स्नेह और समर्पण का पर्व भाई दूज, यहां जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
  • Related Posts

    एनवीडिया में जेनसन हुआंग की होगी वापसी?: सिलिकॉन वैली के दिग्गज बना रहे वॉर रूम, मस्क भी साथ

    एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग कंपनी में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपने करीबी लोगों के साथ दोबारा कंपनी की कमान…

    2026 छठ- उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा, प्रधानमंत्री बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव

    लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत रखने वाले श्रद्धालु आज उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद अपना अनुष्ठान पूरा किया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी समेत तमाम…