कई दिनों से प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर को सोमवार को मौसम ने कुछ राहत दी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सोमवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के मुताबिक, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 218 दर्ज किया गया। इसस पहले रविवार सुबह एक्यूआई 351 दर्ज किया गया था और शुक्रवार सुबह 403 एक्यूआई था। वहीं, नोएडा का एक्यूआई 179 और गाजियाबाद का 181 दर्ज किया गया।
सीपीसीबी के सोमवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 110 में 220, सेक्टर 116 में 158, सेक्टर 125 में 166, सेक्टर 150 में 168, सेक्टर-1 में 154, सेक्टर 39 में 125, सेक्टर 62 में 262 एक्यूआई दर्ज किया गया।
सीपीसीबी के सोमवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, गोविंदपुरम में 86, इंदिरापुरम में 162, लोनी में 256 , संजय नगर में 164, वसुंधरा में 185 और वेव सिटी में 171 एक्यूआई दर्ज किया गया।






