मेष राशि-आज का दिन सामान्य रह सकता है, लेकिन आपको हर मामले में थोड़ी सावधानी और समझदारी के साथ आगे बढ़ना होगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार मन में आ सकता है और अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए सुख-सुविधाओं पर खर्च करने की इच्छा भी होगी। हालांकि, अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। उनकी सलाह से लंबे समय से अटके हुए कुछ काम पूरे हो सकते हैं।
वृषभ राशि –आज धैर्य और शांत व्यवहार ही आपको कई परेशानियों से बचा सकता है। हर मामले में अपनी राय देना या हर चर्चा का हिस्सा बनना जरूरी नहीं है। कई बार कम बोलना और परिस्थितियों को समझना ही सबसे बेहतर फैसला होता है। जरूरत से ज्यादा बोलने से कोई छोटी-सी बात अनावश्यक उलझन का रूप ले सकती है। यदि आप कहीं घूमने या लंबी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो फिलहाल उसे कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बनाए रखना आज विशेष रूप से जरूरी होगा।
मिथुन राशि-आज आपके मन में कुछ नया शुरू करने की इच्छा जोर पकड़ सकती है। आप अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहेंगे और आगे बढ़ने की पूरी कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सम्मान और समझ आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। पुराने अटके हुए कामों को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। विरोधियों की बातों में आकर कोई फैसला न लें।
कर्क राशि –आज अचानक मिलने वाला कोई लाभ आपका दिन खास बना सकता है। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होने की दिशा में तेज़ी आएगी। हालांकि दूसरों के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देने से बचें, वरना बेवजह विवाद खड़ा हो सकता है। सरकारी कामों में थोड़ा धैर्य रखना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। मां के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें और उनके साथ समय बिताने की कोशिश करें।
सिंह राशि- आज आपका व्यक्तित्व और आपके विचार लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके सुझावों को महत्व मिलेगा और आप परिवार के मामलों को समझदारी से सुलझाने में सफल रहेंगे। हालांकि, कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। संतान के करियर को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है और आप इस दिशा में गंभीरता से सोचेंगे। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, इसलिए बोलते समय संयम रखें।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे। जिसे देखकर आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे। राजनीति में आपको थोड़ी समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है, क्योंकि लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।
कुंभ राशि-आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आपके अंदर ऊर्जा भरपूर रहेगी। आप लंबी यात्रा की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना आज जरूरी है।बिना सोचे कुछ कह दिया तो बात बिगड़ सकती है। काम तेजी से पूरे होंगे, लेकिन दूसरों के मामलों में दखल देना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।
मीन राशि – आज कुछ छोटी-मोटी रुकावटों के कारण आपके कामकाज की गति धीमी पड़ सकती है। ऐसे में परेशान होने के बजाय धैर्य बनाए रखें और जरूरी कामों को प्राथमिकता के अनुसार पूरा करें। किसी महत्वपूर्ण फैसले में जल्दबाजी न करें और केवल दिखावे या दूसरों को प्रभावित करने के लिए पैसा खर्च करने से बचें। सेहत के मामले में भी सतर्क रहना जरूरी होगा। कोई पुरानी परेशानी दोबारा उभर सकती है, इसलिए अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों को दूसरों के भरोसे छोड़ने के बजाय खुद संभालना बेहतर रहेगा, ताकि काम समय पर और सही तरीके से पूरे हो सकें। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी भी मामले में कागजात, शर्तों और कानूनी स्थिति की अच्छी तरह जांच करें।





