देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो वाहनों की भीषण भिड़ंत, हादसे में एक की मौत, चार लोग घायल

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक स्कॉर्पियो और अर्टिगा कार के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमे  एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब से आ रही स्कॉर्पियो ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही थी।जिसमें सात व्यक्ति सवार थे। इसी दौरान श्रीनगर से ऋषिकेश की तरफ जा रही एक अर्टिगा कार से गंगा दर्शन होटल के पास उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे की सूचना मिलते  पुलिस मौके पर पहुचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। स्कॉर्पियो में सवार लोगों में से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेजाया गया है।
और पढ़े  टिहरी: थत्यूड़ में CM धामी ने किया तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, कई विकास योजनाओं की दी सौगात
  • Related Posts

    रुड़की: लक्सर में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक समेत तीन घायल

    लक्सर में देर रात बालावाली तिराहे पर खड़ी पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में लक्सर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट…

    इबोला: उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, प्रभावित देशों से आए यात्रियों से संपर्क टूटने पर देनी होगी सूचना

    डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और अफ्रीकी देशों से आने वाले पर्यटकों की जिले स्तर पर निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग को उनके नाम-पता और मोबाइल नंबर का लेखा-जोखा रखना होगा।…