प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक दौरे के दौरान बंगलूरू स्थित स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान (एस-व्यासा) के आवासीय मुख्यालय परिसर ‘प्रशांति कुटीरम’ के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्ण जयंती प्रशासनिक खंड की आधारशिला रखी और केरल के तिरुवनंतपुरम में एस-व्यासा के बाहरी परिसर का शुभारंभ किया। यह आयोजन आरएसएस के पूर्व महासचिव एच.वी. शेषाद्रि की जन्म शताब्दी को भी समर्पित है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन का इंतजार किया जा रहा है।
एचएएल एयरपोर्ट पर सीएम डीके शिवकुमार ने किया पीएम मोदी का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगलूरू पहुंचने पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एचएएल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल डॉ. सुधा यादव भी मौजूद रहीं। अपने कर्नाटक दौरे के दौरान प्रधानमंत्री बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, वह तवारेकेरे से आईआईएम बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे और खुद भी मेट्रो में सफर करेंगे।
प्रधानमंत्री आज राज्य को देंगे करोड़ों की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कर्नाटक दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इनमें पिंक लाइन मेट्रो और वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत के साथ-साथ ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत पुनर्विकसित किए गए चार रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन भी शामिल है। आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नई मेट्रो लाइन पर सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे और तवारेकेरे से आईआईएम (आईआईएम) बंगलूरू मेट्रो स्टेशन तक सफर करेंगे। इसके अलावा, वे बंगलूरू में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे। साथ ही, एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी
कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित एस-व्यासा यूनिवर्सिटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रशांति कुटीरम’ के स्वर्ण जयंती समारोह और आरएसएस के पूर्व महासचिव एच.वी. शेषाद्रि की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर कर्नाटक की राज्यपाल सुधा यादव और आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले भी मौजूद रहें।
संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रसेवा
इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने एचवी शेषाद्रि के योगदान को याद करते हुए कहा कि संघ के स्वयंसेवक और प्रचारक के रूप में उन्होंने पूर्णकालिक कार्यकर्ता की विभिन्न जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। संघ में उन्होंने सरकार्यवाह जैसे महत्वपूर्ण दायित्व को संभाला और लगातार 13 वर्षों तक इस पद पर रहते हुए राष्ट्रसेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। होसबाले ने बताया कि शेषाद्रि ने विभिन्न कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन, व्यक्तिगत प्रोत्साहन और कठिन समय में सांत्वना देने के उद्देश्य से 10,000 से अधिक पत्र लिखे। उनके ये पत्र कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संबंध, संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और मार्गदर्शक के रूप में उनके महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाते हैं।
प्रधानमंत्री के संबोधन का इंतजार
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मंच पर मौजूद लोगों ने जनसभा को संबोधित किया और अभी फिलहाल प्रधानमंत्री के संबोधन का इंतजार किया जा रहा है






