रुड़की: भगवानपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से गौ-तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार

मंगलवार रात भगवानपुर क्षेत्र उस वक्त गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा, जब पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में कुख्यात गौ-तस्कर छोटू के पैर में गोली लग गई, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी कालू जंगल की ओर भाग निकला। एसपी देहात अभय सिंह ने बताया कि आरोपी से एक तमंचा, गौकशी के उपकरण और एक बछड़ा बरामद हुआ है। आरोपी अन्य अभियोग में वांछित भी था

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी सिकरोड़ा गांव के पास स्थित आम के बाग में गोकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। घायल आरोपी छोटू वहां अपने साथी कालू का इंतजार कर रहा था, ताकि दोनों मिलकर घटना को अंजाम दे सकें। इसी बीच, क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही भगवानपुर पुलिस टीम को इनकी आहट मिल गई। पुलिस टीम ने जब बदमाशों को रोकने का इशारा किया, तो खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर सीधा फायर झोंक दिया।
बदमाशों की फायरिंग के बाद पुलिस टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की सटीक गोलीबारी में 36 वर्षीय गौ-तस्कर छोटू निवासी ग्राम हलजोरा, थाना भगवानपुर के पैर में गोली लग गई और वह जमीन पर गिर गया । मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।

घायल बदमाश छोटू को तत्काल पुलिस सुरक्षा के बीच रुड़की अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। मुठभेड़ के दौरान मौके से फरार हुए आरोपी के साथी कालू की तलाश में पुलिस की टीमें जंगलों और संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ कांबिंग चला रही हैं। एसपी देहात अभय प्रताप सिंह का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़े  कर्णप्रयाग में दिवाली की रात हादसा: मोबाइल चलाते-चलाते खाई में गिरा युवक, एसडीआरएफ ने निकाला, अस्पताल में मौत
  • Related Posts

    चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड, पहली बार केदारनाथ पहुंचे 19 लाख से अधिक श्रद्धालु

    चारधाम यात्रा ने पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या में नया रिकॉर्ड बनाया है। धामों में अवस्थापना विकास व सुविधाएं बढ़ने से हर साल दर्शन करने वालों की संख्या में इजाफा…

    जेनी प्रकरण: हरक सिंह रावत के खिलाफ जांच के लिए सीबीआई से मांगे दस्तावेज, पड़ताल में जुटी पुलिस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ इंद्रा देवाड़ी उर्फ जेनी की ओर से लगाए गए नए आरोपों की जांच के लिए पुलिस ने दस्तावेज जुटाने शुरू कर दिए…