वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर टिकट दिखाने में थोड़ी देर क्या हुई, महिला टीटीई सरिता वर्मा यात्री पर बरस पड़ीं। उन्होंने स्टाफ के सामने यात्री को अपमानित करते हुए कह दिया कि तुम्हारी शक्ल से नफरत हो रही है। इतना ही नहीं, यात्री को अंगूठाछाप बताते हुए स्टेशन से बाहर निकल जाने के लिए भी कह दिया।
मामला संज्ञान में आने के बाद महिला टीटीई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सभी टिकट चेकिंग और पब्लिक डीलिंग स्टाफ को यात्रियों के साथ शालीनता से पेश आने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी यात्री के साथ अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। – मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, झांसी रेल मंडल








