पश्चिम बंगाल: किसानों को CM शुभेंद्रु का दिवाली तोहफा, बिजली सब्सिडी से विशेष आर्थिक पैकेज तक का किया एलान

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को किसानों के लिए कई कल्याणकारी उपायों की घोषणा की। उन्होंने अलीपुरद्वार, झारग्राम और पुरुलिया जिलों के किसानों के लिए एक विशेष पैकेज देने का वादा किया, जो किसानों की भलाई के प्रति उनकी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हुगली जिले के पुरसुराह में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के 46 लाख किसानों को ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ का लाभ मिलेगा।

क्या है पीएम किसान योजना? 
‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ (PM-KISAN) दुनिया की सबसे बड़ी ‘डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर’ (टीबीटी) योजनाओं में से एक है। इसके तहत, केंद्र सरकार देश भर के किसान परिवारों के बैंक खातों में हर साल 6,000 रुपये की राशि तीन बराबर किस्तों में भेजती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून में ‘पीएम-किसान’ योजना की 23वीं किस्त जारी की, जो 18,880 करोड़ रुपये की थी। इसमें से 900 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अकेले पश्चिम बंगाल के लाभार्थियों के लिए थी।
शुभेंदु ने क्या कहा? 
अधिकारी ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हम आलू उगाने वाले किसानों को 50 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी देंगे।’ उन्होंने राज्य के चार लाख किसानों को बिजली सब्सिडी देने और झारग्राम, पुरुलिया तथा अलीपुरद्वार जिलों के किसानों के लिए एक विशेष पैकेज देने का भी वादा किया। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि आलू किसान अपनी उपज दूसरे राज्यों में भेज सकेंगे।
और पढ़े  बंगाल सरकार का फैसला: राजनीतिक हिंसा पीड़ितों के परिजनों को मिलेगी ग्रुप डी की नौकरी, किन लोगों को लाभ?
  • Related Posts

    बंगाल सरकार का फैसला: राजनीतिक हिंसा पीड़ितों के परिजनों को मिलेगी ग्रुप डी की नौकरी, किन लोगों को लाभ?

    पश्चिम बंगाल सरकार ने एक महत्वपूर्ण योजना की घोषणा की है। इसके तहत राज्य में राजनीतिक हिंसा में मारे गए लोगों के परिवार के एक पात्र सदस्य को ग्रुप डी…

    बंगाल: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, एजेंसी ने आठ ठिकानों पर की छापेमारी, क्या है पूरा मामला?

    प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर तलाशी ली। यह कार्रवाई ‘मनी लॉन्ड्रिंग’ की जांच के सिलसिले में की गई है, जिसमें दिवाला प्रक्रिया के कथित…