अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ट्रंप ने माना हार की वजह ईरान युद्ध, व्हाइट हाउस ने कहा- नेवर सरेंडर

अमेरिका में 2026 के मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। तस्वीर के साथ ‘नेवर सरेंडर’ यानी कभी हार मत मानो का संदेश लिखा गया।

यह पोस्ट ऐसे समय आई है, जब मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी को बड़ी बढ़त मिली है। अमेरिकी मीडिया नेटवर्क के अनुमानों के मुताबिक, डेमोक्रेटिक पार्टी कांग्रेस के दोनों सदनों में फिर से नियंत्रण हासिल कर सकती है। चुनावी नतीजों के बाद ट्रंप प्रशासन की नीतियों, खासकर ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
ट्रंप ने माना- ईरान युद्ध से पार्टी को नुकसान हुआ
इससे पहले बुधवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वीकार किया कि ईरान के साथ युद्ध का असर रिपब्लिकन पार्टी के चुनावी प्रदर्शन पर पड़ा है। उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के उस आकलन से भी सहमति जताई, जिसमें उन्होंने पार्टी की हार के लिए ईरान युद्ध को प्रमुख वजह बताया था। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि वेंस का आकलन काफी हद तक सही है। हालांकि, उन्होंने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान का बचाव करते हुए कहा कि इसका मकसद तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना था।
ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि यह बात काफी हद तक सही है, क्योंकि इससे कुछ समय के लिए पेट्रोल की कीमतें थोड़ी बढ़ गईं। इसलिए शायद यह बात सही है। लेकिन इसके साथ ही, अगर मुझे दोबारा फैसला लेना पड़े तो मैं फिर यही करूंगा, क्योंकि लंबे समय के लिहाज से यही एकमात्र समाधान है। आप ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दे सकते।”

ट्रंप बोले- मैं चुनाव लड़ता तो जीत जाते
ट्रंप ने दावा किया कि उनकी व्यक्तिगत लोकप्रियता रिपब्लिकन पार्टी के दूसरे उम्मीदवारों को चुनाव में जीत नहीं दिला सकी। उन्होंने कहा कि उनकी चुनावी रैलियों में उमड़ने वाली भीड़ का समर्थन पार्टी के अन्य उम्मीदवारों को नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा, “अगर मैं चुनाव में उम्मीदवार होता तो हम जीत जाते। आपने लोगों को देखा था- वहां हजारों और हजारों लोग मौजूद थे। लेकिन उस प्यार और समर्थन को दूसरे उम्मीदवारों तक नहीं पहुंचाया जा सका।”

ट्रंप ने यह भी कहा कि मतदाताओं की नाराजगी की मुख्य वजह युद्ध नहीं, बल्कि ईंधन की बढ़ती कीमतें थीं। उन्होंने इस संदर्भ में रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की आवाजाही फिर शुरू होने का भी जिक्र किया।

और पढ़े  चक्रवात अर्नब: उत्तर भारत में पारा गिरा,चक्रवात अर्नब के असर से घटा तापमान,मौसम विभाग के ताजा अलर्ट..
वेंस ने ईरान युद्ध को बताया था हार की प्रमुख वजह
इससे पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान युद्ध को रिपब्लिकन पार्टी की चुनावी हार की मुख्य वजह बताया था। उन्होंने पार्टी के आंतरिक सर्वेक्षणों का हवाला देते हुए कहा था कि मतदाताओं के बीच युद्ध, महंगाई, प्रशासन के ‘अमेरिका फर्स्ट’ एजेंडे और इस्राइल के साथ अमेरिका के संबंधों को लेकर चिंताएं थीं।
  • Related Posts

    जालंधर: अमेरिका के जॉर्जिया में इतिहास रचने वाले पहले दस्तारधारी सिख विधायक बने जोत सिंह, अकाल तख्त ने दी बधाई

    अमेरिका में भारतीय और सिख समुदाय के लिए गर्व का एक ऐतिहासिक अवसर सामने आया है। जॉर्जिया राज्य के स्टेट हाउस के डिस्ट्रिक्ट 97 से चुनाव जीतकर जोत सिंह ने…

    मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज: एनएचआरसी के आदेश पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, बाल यौन अपराध से जुड़ा है मामला

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया है कि मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक और यौन शोषण वाली सामग्री मिलने के मामले में…