दलेर मेहंदी विवाद: मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा बयान, बोले- इस्तीफा दे दूंंगा, नहीं मांगूंगा माफी

दलेर मेहंदी विवाद को लेकर मंत्री सुबोध उनियाल बयान को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री के बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें उन्होंने मंच से कहा ‘ मैं इस्तीफा देना पसंद करूंगा, माफी नहीं मांगूंगा। जीवन में आत्मसम्मान बहुत बड़ी चीज है।’

बता दें कि बीते दिनों मंत्री का बयान वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने कहा था कि मुझे लगा दलेर मेहंदी नशे में हैं। वो नशा किस चीज का है, ये मैं नहीं जानता। इतने बड़े कलाकार का मेडिकल नहीं करा सकता। बाद में मुझे बताया गया कि उनकी तबीयत खराब थी। यदि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी तो कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बता देते या कार्यक्रम में नहीं आना चाहिए था।
कार्यक्रम में आने के लिए 35 लाख रुपये लिए और होटल में ठहरने की अलग से व्यवस्था कराई गई। मेरा मकसद संगीत को बदनाम करना नहीं था लेकिन जब 45 मिनट तक परफॉर्मेंस नहीं कर पाए तो जनप्रतिनिधि होने के नाते मैंने उन्हें टोका। जबकि मेरी ऐसी भावना नहीं थी। कलाकार का सम्मान होना चाहिए लेकिन कलाकार को अपने सम्मान के प्रति ध्यान देना चाहिए।

ये था मामला

बीते 18 अक्तूबर को टिहरी में आयोजित कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। इस दौरान उनकी आवाज लड़खड़ाने से नाराज कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर आकर उन्हें टोक दिया। उन्होंने कहा कि आपको इसलिए बुलाया गया था, कि हमारे लोगों का इंटरटेनमेंट हो, यह गलत बात है, बड़े नाम की इज्जत रखनी चाहिए। आपसे ठीक से बोल भी नहीं जा रहा है, गाना क्या गाएंगे। इस पर मेहंदी ने कहा कि सर आपने मुझे इज्जत से बुलाया। आपसे रिक्वेस्ट है, कि आप पांडाल में बैठ जाएं हम अच्छी प्रस्तुति दे रहे हैं।

और पढ़े  देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

 

विरोध में उतरा था बॉलीवुड तो सीएम भी कर चुके बात

मंत्री के बयान को लेकर जब बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह, कपिल शर्मा और अन्य  लोगों ने विरोध किया तो मुख्यमंत्री धामी ने गायक मीका सिंह से फोन पर बातचीत कर दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गलतफहमी या मतभेद को आपसी संवाद और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दूर किया जाना चाहिए। इसके बाद उन्होंने दलेर मेहंदी से भी बात की थी।

  • Related Posts

    देहरादून: दीपावली को लेकर पटाखा व्यापारियों पर GST की कार्रवाई, 92 लाख रुपये टैक्स जमा

    दीपावली पर्व पर पटाखा कारोबार को देखते हुए राज्य कर विभाग ने देहरादून, विकासनगर व ऋषिकेश में व्यापारियों पर कार्रवाई कर 92 लाख रुपये का टैक्स जमा कराया है। जीएसटी…

    देहरादून: त्योहारों और वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर अलर्ट, सीमाओं पर सघन चेकिंग, होटलों के रिकॉर्ड भी खंगाले

    त्योहारों और वीवीआईपी कार्यक्रमों को देखते हुए दून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी के निर्देश पर पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।…