भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है। टी20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया की नजर वनडे सीरीज जीतने पर है।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज की शुरुआत भी मिचेल सैंटनर ने टॉस गंवाकर की है। टॉस के दौरान कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे। आसमान में थोड़े बादल छाए हुए हैं। अगर बारिश के कारण ओवर कम होते हैं तो स्कोर का पीछा करना बेहतर रहेगा। सीरीज को लेकर सभी उत्साहित हैं और पूरी तरह तैयार हैं। यहां की परिस्थितियां दक्षिण अफ्रीका में मिलने वाली परिस्थितियों से काफी मिलती-जुलती होंगी। अंशुल, आकिब, गुरनूर और अर्शदीप हमारे चार तेज गेंदबाज हैं।’
मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। न्यूजीलैंड के ओपनर्स विल यंग और टिम साइफर्ट क्रीज पर हैं। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। पहले ओवर में चार रन बने।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।







