बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। अब तक धाम में 22 लाख से अधिक श्रद्धालु बदरीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। वहीं अब बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने में मात्र 15 दिन का समय शेष है।

बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले दिनों धाम की चोटियों पर हुई बर्फबारी के बाद सुबह-शाम ठंडी हावा चल रही है। लेकिन धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है। शनिवार को धाम में 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन करने के लिए पहुंचे, वहीं रविवार को भी धाम में भारी भीड़ जुटी रही। बदरीनाथ मंदिर के कपाट 16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

शनिवार को जहां यात्रियों की संख्या 21 लाख 92 हजार 54 थी, वहीं रविवार को यह आंकड़ा 22 लाख के पार पहुंच गया। जिस तरह से धाम में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है यदि यह सिलसिला बरकरार रहता है तो आने वाले कुछ दिनों में ही यात्रियों का आंकड़ा 23 लाख के पार पहुंच जाएगा। बदरीनाथ धाम में यात्रियों का यह आंकड़ा अब तक का सबसे बड़ा रिकार्ड है।

और पढ़े  नैनीताल: रामनगर के पूछड़ी गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचा सरकारी अमला, तीन किलोमीटर के दायरे में आवाजाही पर रोक
  • Related Posts

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…

    देहरादून: दिल्ली में खरगे और राहुल गांधी से मिले प्रदेश कांग्रेस के नेता, आगामी चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा

    नई दिल्ली में सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय नेतृत्व और उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और…