टिहरी: जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, 1.77 लाख की चरस के साथ पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार

टिहरी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कैंप्टी पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 708 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 77 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक नवंबर 2026 को कोतवाली कैंप्टी पुलिस ने चौकी नैनबाग क्षेत्र के सिलासु पुल के पास चेकिंग की। इस दौरान दो युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 708 ग्राम चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अखिलेश चौहान पुत्र शैलेंद्र सिंह और राजमोहन पुत्र शूरवीर सिंह के रूप में हुई है। दोनों उत्तरकाशी जिले के मोरी थाना क्षेत्र के ग्राम देवजानी के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली कैंप्टी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मंगेश कुमार, हेड कांस्टेबल अकबर अली और कांस्टेबल राजेंद्र सिंह व अंकित रावत शामिल रहे।

 

टिहरी पुलिस ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। आम लोगों से भी इस संबंध में पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

और पढ़े  चमोली: विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिए हुई बंद, इस सीजन तोड़े पिछले वर्षों के सभी रिकॉर्ड
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…