तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान मुरासु! इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव अब चक्रवाती तूफान में बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 1 नवंबर 2026 को पुष्टि की है कि बंगाल की खाड़ी में सिस्टम चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। इसका चक्रवाती तूफान का नाम मुरासु रखा गया है। यह तूफान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य हिस्से में सक्रिय है तथा पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगे चलकर गंभीर चक्रवाती तूफान बन सकता है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि यह 2 नवंबर की मध्य रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच नेल्लोर और नरसापुर के बीच दक्षिणी आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा। उस दौरान हवा की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है और यह 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। उत्तर हिंद महासागर क्षेत्र में बनने वाले चक्रवातों के नाम WMO और ESCAP की समिति द्वारा तैयार सूची के आधार पर रखे जाते हैं। इस सूची में 13 देशों द्वारा सुझाए गए नाम शामिल हैं। मुरासु नाम भारत की ओर से सुझाया गया है।

 

क्या है मुरासु का अर्थ? 

तमिल भाषा में मुरासु का अर्थ प्राचीन ढोल या ड्रम है। पुराने समय में इस वाद्य यंत्र का गांवों में जानकारी फैलाने और प्राकृतिक आपदाओं की चेतावनी देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इस नाम का चुनाव किया गया है। यह नाम भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आधिकारिक रूप से सिस्टम के चक्रवाती तूफान की श्रेणी में पहुंचने पर दिया जाता है।

और पढ़े  आज सोमवार के दिन क्या बैंकों की छुट्टी है?: जानें 26 अक्तूबर को आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद हैं

 

 

1 नवंबर दोपहर में यह तूफान चेन्नई से करीब 560 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व, विशाखापट्टनम से 660 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और नेल्लोर से 630 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में मौजूद था। मौसम विभाग का कहना है कि यह तूफान लगातार मजबूत हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि संभावना है कि यह 2 नवंबर की सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान बनेगा, जिसके बाद यह आंध्र प्रदेश के तट की तरफ बढ़ेगा।

 

आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और रायलसीमा में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और रायलसीमा में 2 और 3 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।  उत्तरी तमिलनाडु के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है। तेज हवाओं से पेड़ गिरने, बिजली के तार टूटने और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। मुरासु एक मध्यम तीव्रता का चक्रवात बन सकता है, लेकिन भारी बारिश और तेज हवाओं से नुकसान आशंका है। 

 

 

इन राज्यों में भी होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि 2 और 3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में, 1 और 2 नवंबर को तमिलनाडु में, 3 और 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ और दक्षिणी ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा, 2 और 3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में, 3 नवंबर 2026 को तेलंगाना में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश होने की भी संभावना है। 

  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…