रामनगर: पूछड़ी में अतिक्रमण हटाने का दूसरा चरण, 15 हेक्टेयर वन भूमि खाली कराने की तैयारी

रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग की रामनगर रेंज के पूछड़ी क्षेत्र में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए वन विभाग ने दूसरे चरण की कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत करीब 15 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाया जाना है। कार्रवाई के लिए 30 से अधिक जेसीबी और कई पोकलैंड मशीनों की व्यवस्था किए जाने की तैयारी है। प्रस्तावित अभियान के दायरे में करीब 80 परिवारों के अतिक्रमण आने की बात कही जा रही है।

 

पूछड़ी क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए विभाग ने चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की है। इससे पहले दिसंबर माह में प्रथम चरण में 51 परिवारों के अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इस दौरान 15 पक्के मकानों समेत अन्य निर्माणों को ध्वस्त किया गया था। अब विभाग दूसरे चरण में बड़े स्तर पर कार्रवाई करने की तैयारी में जुटा है। इसके लिए 30 से अधिक जेसीबी मशीनों समेत अन्य उपलब्धता और 900 से अधिक वन विभाग, पुलिस, परिवहन के कर्मियों को तैनात किया गया है।

 

साथ ही अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए पीएनजी पीजी कॉलेज के सभागार में अधिकारी कर्मचारियों की बैठक की जा रही है।

और पढ़े  श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…