एसआई की पूरी चैटिंग: ट्रांसफर के बदले पैसे दो या फिर होटल में मिलो, कुछ तो करना पड़ेगा, महिला ने…

तबादले के बदले आखिर क्या…। पैसा, पैरवी, पहुंच… यहां तो एसआई महिला को होटल में बुलाने पर ही अड़ गया। विभागीय तबादले के बदले महिला से होटल में मिलने का दबाव बनाने के आरोपों में घिरे एसएसपी कार्यालय में तैनात रहे सब इंस्पेक्टर चमन लाल की अब वाट्सएप चैट सामने आई है।

इससे एसआई की मंशा साफ दिख रही है। हालांकि अभी वह निलंबित है। विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। जांच टीम को शिकायत से जुड़े सोशल नेटवर्किंग एप पर भेजे गए संदेशों और कॉल डिटेल की पड़ताल में अहम तथ्य हाथ लगे हैं।
इस मामले में दो और पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने की बात सामने आई है। तबादले के बदले महिला को होटल बुलाने के मामले को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। लेकिन कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पीड़िता ने जम्मू के आईजीपी को पत्र सौंपकर आरोप लगाया था कि तबादले में मदद करने के बदले उसे होटल में मिलने के लिए बुलाया गया।

होटल का नाम, पता और समय भी लिखकर दिया गया। उसने अन्य युवतियों से एसपीओ भर्ती के सिलसिले में संपर्क करने और अनुचित संदेश भेजने के आरोप भी लगाए। पीड़िता ने लिखित शिकायत के साथ ही सोशल नेटवर्किंग एप पर भेजे गए संदेशों का स्क्रीनशॉट भी दिया है। अधिकारी चैट के स्क्रीनशॉट को अहम साक्ष्य मान रहे हैं। हालांकि महिला से चैट के दौरान सब इंस्पेक्टर कुछ संदेश डिलीट भी करता रहा है।
सुबह से देर रात तक की चैटिंग
11:55 am: एसआई चमन लाल ने मेसेज लिखा और फिर डिलीट कर दिया।
11:56: चमन लाल: ट्रांसफर के नाम पर इतना पैसा भी आपको बचाना है जी…।
11:56: रिस्क भी नहीं लेना है जी…।
11:57: महिला: पैसे देने हैं आपको…।
11:57: आप टेंशन नहीं लो…।

13:28: चमन लाल: मेसेज डिलीट
महिला: मैं होटल में कभी नहीं आऊंगी…।
बाहर कहीं भी मिलो…।
होटल में जाना ही क्यों। मुझे यह नहीं पसंद…।
चमन लाल: इसमें क्या प्रॉबलम है जी…।
महिला: होटल जाना पसंद नहीं…।
बाहर कम जगह है क्या…।
और पढ़े  जम्मू: ट्रेनों में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, सख्ती से होगा निर्देश पर अमल

12:09: चमन लाल: अब कोई रूम देखना पड़ेगा जी…।
महिला: वो क्यों…।
बिना रूम के ठीक हूं… सर।
चमन लाल: तो ट्रांसफर कैसे होगा जी…।
कल पढ़िए एसआई चमन लाल ने कैसे महिला पर बनाया दबाव
कल हम अपने पाठकों को बताएंगे कि एसआई चमन लाल ने तबादले के बदले महिला को होटल में आने के लिए कैसे मजबूर किया। क्या-क्या हथकंडे अपनाए। आखिर में महिला ने खुद को किस तरह से बचाया। क्रमशः जारी…।
  • Related Posts

    जम्मू: ट्रेनों में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, सख्ती से होगा निर्देश पर अमल

    भारतीय रेल में अब यात्रा के दौरान रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल फोन चार्जिंग पॉइंट की सुविधा नहीं मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने यात्री सुरक्षा के मद्देनजर…

    जम्मू: रेलवे स्टेशन के सामने शिव मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें चपेट में, बुझाने के प्रयास जारी

    जम्मू रेलवे स्टेशन के सामने स्थित शिव मार्केट में भीषण आग लग गई है। आग की चपेट में कई दुकानें आ गईं। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। कहा जा…