बंगलूरू: फाइव स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत, जांच जारी

बेंगलुरु के एक फाइव स्टार होटल में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। होटल के स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई। मरने वालों में जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा का एक क्रू मेंबर भी शामिल है। हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में लुफ्थांसा का क्रू मेंबर भी शामिल
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान 57 वर्षीय जर्मन नागरिक अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थिस और 45 वर्षीय जुराज होर्वाट के रूप में हुई है। अलेक्जेंडर लुफ्थांसा एयरलाइन में क्रू मेंबर थे, जबकि जुराज आईबीएम कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर काम करते थे।
तीसरी मंजिल पर बने पूल में हुआ हादसा
यह घटना बेंगलुरु के हलासुरु इलाके में स्थित होटल की है। शुक्रवार शाम दोनों विदेशी नागरिक होटल की तीसरी मंजिल पर बने स्विमिंग पूल में तैराकी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें कथित तौर पर बिजली का करंट लग गया। हादसे के कारणों का फिलहाल पता लगाया जा रहा है।
बचाने पहुंचे दो लोग भी हुए घायल
दोनों को करंट की चपेट में देखकर उन्हें बचाने के लिए एक अमेरिकी नागरिक और होटल का पूल अटेंडेंट आगे आए। इस दौरान अमेरिकी नागरिक मैथ्यू डेसेंटिस (41) और होटल कर्मचारी राहुल तिवारी (28) भी घायल हो गए। दोनों को तुरंत मणिपाल अस्पताल ले जाया गया।
दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है। उनका इलाज चल रहा है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
और पढ़े  यूट्यूब में आए कमाल के फीचर्स: अब जैसी मर्जी वैसी बनाएं अपनी वीडियो कस्टम फीड, क्या है इस्तेमाल का तरीका?
  • Related Posts

    नाबालिग से हैवानियत: गोवा में थाने के अंदर यौन उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज, इंस्पेक्टर और महिला सहयोगी नामजद

    गोवा के उत्तरी हिस्से में क्राइम ब्रांच कार्यालय में 16 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पुलिस…

    संजय गुप्ता: नहीं रहे ‘कांटे’ और ‘काबिल’ फेम निर्देशक, बाथरूम में मिला शव

    चर्चित निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता के निधन की खबर है। 30 अक्तूबर को उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। दिग्गज निर्देशक संजय गुप्ता का निधन सिर में चोट लगने के चलते हुआ। फिल्ममेकर…