उत्तर प्रदेश : विधानसभा चुनाव के बीच अयोध्याा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हुआ वायरल, जिसमे हनुमान जी ने समाजवादी पार्टी के झंडे को उखाड़ फेंका, आप भी देखें वीडियो।।।

https://newbharat.net.in/wp-content/uploads/2022/02/VID-20220224-WA0011.mp4अयोध्य-
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बीच अयोध्याा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऊंची इमारत पर लगे समाजवादी पार्टी के झंडे को बंदर के द्वारा उतारते हुए दिखाई दे रहा है। जिसको लेकर भाजपा के नेता अखिलेश यादव की चुटकी ले रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि बजरंगबली का यही संदेश यूपी को नहीं चाहिए दंगेश। तो वहीं अब प्रदेश के जनशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने भी इस वीडियो को लेकर समाजवादी पार्टी निशाना साधा है। और बताया कि अयोध्या में हर किसी के मन में है कि जो भगवान का मंदिर बना व भगवान का घर बना रहा हो। और उस घर के विरोध में जो लोग आ रहे हैं। उनको बजरंग बली की गदा ऐसी पड़ेगी की उनका कमर टूट जाएगा। और हनुमान जी के स्वरूप में बंदर आ ही गए हैं। लेकिन आगे भविष्य के लिए भी लोगो से कहना चाहता हूं। इतने वर्षों के बाद प्रतीक्षा कर भगवान का भव्य मंदिर बन रहा है और जो भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बना रहा है उसको एक भी वोट नहीं देते हैं तो यह पता चलता है कि आप भगवान का मंदिर नहीं चाहते हैं और जो लोग भगवान का मंदिर नहीं चाहते हैं उनके लिए हनुमान जी यहां गदा लेकर घूम रहे हैं। और उसका जवाब उनको मिलेगा।

और पढ़े  अंकित बालियान हत्याकांड: 66 सेकंड की फुटेज में कत्ल का मंजर, 22 सेकंड में खत्म हुई जिंदगी
  • Related Posts

    चलती बस में दरिंदगी: जांच में एक और खुलासा, मयूर विहार तक उतरीं सवारी, दिल्ली जाने वाले थे कई यात्री

    चलती बस में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच में दिल्ली पुलिस ने नोएडा ग्रेटर नोएडा में घटना होने की बात कही। जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने…

    UP: पूरा प्रदेश मानसून की चपेट में, आज 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी, यहां वज्रपात की आशंका

    उत्तरप्रदेश में जून और जुलाई में कमजोर रही बारिश की भरपाई अगस्त में हुई जोरदार वर्षा ने काफी हद तक कर दी। अकेले अगस्त माह में सामान्य से 24 प्रतिशत…