करवाचौथ 2026- दिल्ली-एनसीआर में बादलों के बीच चांद का इंतजार, CM रेखा ने पूजा-अर्चना कर खोला व्रत

आज करवाचौथ का पर्व मनाया जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहने के कारण कई जगहों पर चांद के दीदार में परेशानी हुई। ऐसे में कुछ सुहागिनों ने मोबाइल पर चांद के दर्शन कर पूजा-अर्चना के बाद अपना व्रत खोला। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी पूजा-अर्चना के बाद व्रत खोला।

 

 

बादलों ने रोकी चांद की राह, मधु विहार में सुहागिनों ने इंतजार के बाद खोला व्रत

करवाचौथ 2026- दिल्ली-एनसीआर में बादलों के बीच चांद का इंतजार, CM रेखा ने पूजा-अर्चना कर खोला व्रत

दिल्ली-एनसीआर में खराब मौसम के कारण चांद के दीदार नहीं होने पर मधु विहार में सुहागिनें पूर्व दिशा की ओर निहारती नजर आईं। करवाचौथ की परंपरा के अनुसार महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद छलनी से चांद और अपने पति के दीदार कर व्रत खोलती हैं।

 

 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पति मनीष गुप्ता के साथ करवाचौथ की पूजा-अर्चना कर खोला व्रत

करवाचौथ 2026- दिल्ली-एनसीआर में बादलों के बीच चांद का इंतजार, CM रेखा ने पूजा-अर्चना कर खोला व्रत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर पति मनीष गुप्ता के साथ करवाचौथ की पूजा-अर्चना की और व्रत खोला।

 

 

सीएम रेखा गुप्ता के आवास पर कपिल मिश्रा और पत्नी प्रीति मिश्रा ने की करवाचौथ पूजा, खोला व्रत

करवाचौथ 2026- दिल्ली-एनसीआर में बादलों के बीच चांद का इंतजार, CM रेखा ने पूजा-अर्चना कर खोला व्रत

दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर आयोजित करवाचौथ समारोह में दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा और उनकी पत्नी प्रीति मिश्रा ने पूजा-अर्चना की और व्रत खोला।

और पढ़े  खरगे के बिगड़े बोल: जहरीले सांप से लेकर आतंकवादी तक... कितने विवादों में घिरे कांग्रेस अध्यक्ष? BJP हमलावर
  • Related Posts

    दिवाली पर खुशियां मनाने ‘अपनों के पास’ जाना महंगा, दिल्ली में निजी बसों के किराये में कई गुना उछाल

    दीपावली पर परिवार के साथ घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों को इस बार सफर के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है। ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं…

    स्वास्थ्य: एम्स खोलेगा ऑटोइम्यून बीमारियों का राज, 200 परिवारों पर चार साल तक होगा शोध, पीड़ितों से की यह अपील

    एक ही परिवार में अलग-अलग सदस्यों को अलग-अलग ऑटोइम्यून बीमारियां क्यों होती हैं? क्या इसके पीछे कुछ साझा आनुवंशिक बदलाव और प्रतिरक्षा तंत्र से जुड़े कारण हैं? इन सवालों का…