हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में अध्ययनरत एक छात्र बुधवार देर शाम न्यू कमलेश्वर घाट के समीप अलकनंदा नदी में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और छात्र की तलाश में सर्च अभियान शुरू किया। नदी का बहाव तेज होने के कारण तलाशी अभियान में मुश्किलें आ रही हैं।
पुलिस के अनुसार, छात्र की पहचान अक्षत वर्मा पुत्र अश्वनी वर्मा, निवासी सती मोहल्ला रुड़की, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। अक्षत गढ़वाल केंद्रीय विवि में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है।







