अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी दी। इससे कलेक्ट्रेट में लोगों की भीड़ जमा हो गई। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। वहीं, युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, महिला का पहले से एक बच्चा है, जबकि युवक के दो बच्चे हैं। दोनों अपने-अपने जीवनसाथी को छोड़कर साथ रहने लगे थे। बताया जा रहा है कि दोनों गुरुग्राम में रह रहे थे। कुछ दिन पहले युवक अल्मोड़ा के लमगड़ा क्षेत्र स्थित एक गांव में लौट आया और अपनी पहली पत्नी व बच्चों के साथ रहने लगा। इससे नाराज महिला ने मंगलवार सुबह एसएसबी कार्यालय के पास एक पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या करने की चेतावनी दी।
सूचना मिलने पर महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचीं और महिला को पेड़ से नीचे उतारा। इसके बाद दोनों की काउंसलिंग की गई। हालांकि, दोपहर में महिला फिर कलेक्ट्रेट पहुंच गई और एसडीएम कोर्ट में हंगामा करते हुए आत्महत्या की धमकी देने लगी।
इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। प्रभारी महिला थाना जानकी भंडारी ने बताया कि महिला को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। वहीं, युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
और पढ़े  देहरादून: चलती कार से तमंचा लहराने का वीडियो वायरल, 3 युवक हिरासत में लिए, जांच में निकली खिलौना पिस्टल
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ पर किया सार्वजनिक अवकाश घोषित,पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी, CM ने किया ऐलान

    करवा चौथ के अवसर पर उत्तराखंड में गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। राज्य सरकार ने इसके लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस फैसले से करवा चौथ का व्रत रखने…