चमोली: 7 माह बाद भराड़ीसैंण पहुंची सरकार, विस सत्र की तैयारियां पूरी, 31 विधायकों ने लगाए 400 से अधिक सवाल

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में मंगलवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय विधानसभा सत्र के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। करीब सात माह बाद प्रदेश सरकार यहां विधानसभा सत्र के लिए पहुंच रही है। इससे पहले मार्च में भराड़ीसैंण में बजट सत्र आयोजित हुआ था। सोमवार को विधानसभा परिसर में तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम जारी रहा।

विधानसभा सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी रविवार से ही भराड़ीसैंण पहुंचने लगे थे। सोमवार को भी उनके पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण सोमवार दोपहर दो बजे विधानसभा परिसर पहुंचीं और सत्र की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

भराड़ीसैंण पहुंचे सीएम
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सत्र के दौरान 31 विधायकों की ओर से 400 से अधिक सवाल लगाए गए हैं। सत्र की अवधि बढ़ाई जाएगी या नहीं, इसका निर्णय कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिया जाएगा। मंगलवार से शुरू होने वाले सत्र में सदन की कार्यवाही के लिए विधानसभा प्रशासन व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा रहा।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी विधानसभा सत्र के लिए भराड़ीसैंण पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री का काफिला रुद्रप्रयाग से मुख्य मार्ग होते हुए भराड़ीसैंण विधानसभा के लिए रवाना हुआ। सत्र को देखते हुए विधानसभा परिसर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। करीब सात माह बाद भराड़ीसैंण में होने वाले इस सत्र के लिए सरकार, विधानसभा सचिवालय और प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है।

और पढ़े  उत्तराखंड कैबिनेट: CM की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आज, पर्यटन से लेकर शिक्षा तक के प्रस्ताव आएंगे
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…