जम्मू: ट्रेनों में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, सख्ती से होगा निर्देश पर अमल

भारतीय रेल में अब यात्रा के दौरान रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल फोन चार्जिंग पॉइंट की सुविधा नहीं मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने यात्री सुरक्षा के मद्देनजर सभी जोनल रेलवे को इस अविध में ट्रेन के डिब्बों के मोबाइल फोन चार्जिंग पॉइंट अनिवार्य रूप से बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

बोर्ड ने दक्षिण पूर्व रेलवे  में हुए एक हादसे के बाद ये निर्देश दोबारा जारी कर उन्हें सख्ती से लागू करने की हिदायत दी है। बोर्ड ने अपने पत्र में बताया कि चार्जिंग पॉइंट बंद नहीं होने से एक यात्री का पावर बैंक फट गया था।
और पढ़े  जम्मू: रेलवे स्टेशन के सामने शिव मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें चपेट में, बुझाने के प्रयास जारी
  • Related Posts

    जम्मू: रेलवे स्टेशन के सामने शिव मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें चपेट में, बुझाने के प्रयास जारी

    जम्मू रेलवे स्टेशन के सामने स्थित शिव मार्केट में भीषण आग लग गई है। आग की चपेट में कई दुकानें आ गईं। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। कहा जा…

    जम्मू: लद्दाख में अब 8 हिल काउंसिल, 100 सीटों पर होगा चुनाव, शासन ने जारी की निर्वाचन क्षेत्रों की अधिसूचना

    लद्दाख में स्थानीय सत्ता के समीकरण बदलने की तैयारी है। प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश के आठ जिलों में स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषदों (हिल डेवलपमेंट काउंसिल) के लिए 100 निर्वाचन…