देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल हो गए। तीनों बाइक पर सवार थे। घायलों को इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। हादसे के पीछे ट्रक के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब 4:20 बजे 112 के माध्यम से सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर की सूचना मिली। इस पर क्लेमेंटटाउन थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को निजी वाहन से इंद्रेश अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान मंजू (32) पत्नी सरबजीत निवासी बड़ोवाला, थाना बुग्गावाला, हरिद्वार की मौत हो गई। हादसे में उनके पति सरबजीत (35) और आठ वर्षीय बेटे जसकरण को मामूली चोटें आई हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मृतका और घायलों के परिजनों को दे दी गई थी। परिजन अस्पताल पहुंच गए। दुर्घटना में शामिल ट्रक संख्या यूके 12 सीए 0590 और बाइक संख्या यूके 07 बीडब्ल्यू 3169 को कब्जे में लेकर ट्रक चालक को भी सुरक्षा की दृष्टि से थाने लाया गया है। चालक ने पूछताछ में ट्रक के ब्रेक फेल होने की बात बताई है। पुलिस को तहरीर मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। रात होने के कारण मृतका के पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई सोमवार को की जाएगी।
और पढ़े  उत्तराखंड: पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की घोषणाएं, 1600 पदों पर भर्ती जल्द, थानों का बजट होगा आठ करोड़
  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    हरिद्वार: अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप

    अंकिता भंडारी हत्याकांड विवाद के बीच सहारनपुर निवासी अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने पांच…