हरिद्वार: कांग्रेस पार्षदों ने किया सहायक नगर आयुक्त का घेराव, ई-कार्ट के लिए निगम की भूमि फ्री देने का विरोध

कांग्रेस पार्षदों ने आज सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ई-कार्ट के लिए नगर निगम की भूमि को निशुल्क देने का विरोध जताया। पूर्व सभासद अशोक शर्मा, पार्षद सुनील कुमार ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी बिना किसी सूचना और बिना पार्षदों को विश्वास में लिए निजी कंपनियों को लाभ पहुंचा रहे हैं। करोड़ों रुपए की भूमि को निशुल्क एक निजी कंपनी को दे दिया जाता है। अधिकारी अपनी मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं।

पार्षद विवेक भूषण विक्की, अरशद ख्वाजा ने कहा कि बिना बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाए कोई भूमि कैसे किसी को दी जा सकती है। जो व्यक्ति पैसा देकर किराए के लिए मांगेगा उसे नहीं दी जाएगी और मुफ्त में किसी को भी दी जा रही है। नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है।

पार्षद सुमित त्यागी पुनीत कुमार ने कहा कि किस नियम के तहत भूमि को निशुल्क दिया गया है। जो भी अधिकारी इसमें लिप्त हैं उनके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। भूमि मुफ्त में देनी ही है तो किसी स्थानीय विधवा, दिव्यांग या बहुत ही जरूरतमंद को दी जा सकती थी। अपने निजी स्वार्थ के लिए अधिकारी निगम संपत्ति को खुर्दबुर्द कर रहे हैं जिसका विरोध किया जाएगा।
और पढ़े  ऋषिकेश: स्वामी चिदानंद सरस्वती ने नवनियुक्त राज्यपाल को दी बधाई, कहा-अनुभवों का लाभ प्रदेश को मिलेगा
  • Related Posts

    उत्तराखंड: CM धामी की बड़ी घोषणा, पुलिस के 1600 पदों पर भर्ती जल्द, थानों का बजट होगा डबल

    पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस कल्याण के लिए आठ घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के रिक्त 1600 पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी।…

    दलेर मेहंदी विवाद: मंच पर दिखाई दिलेरी, विरोध के बाद नरम पड़े मंत्री के तेवर, बोले-मुझे लगा था नशे में हैं

    कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी को मंच पर फटकार लगाने के मामले में बॉलीवुड के विरोध के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के तेवर नरम पड़ गए हैं। अभिनेता…