खटीमा पहुंचे सीएम धामी: रेलवे फाटक के पास ठेले पर लिया मूंगफली का स्वाद, फिर सुनीं जनसमस्याएं

मुख्यमंत्री धामी ने रविवार शाम को खटीमा पहुंचकर रेलवे फाटक के पास रुककर रवि के ठेले पर मूंगफली का स्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने निजी आवास कालापुल, नगला तराई में जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित,पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है, जहां प्रशासन की जवाबदेही और संतोषजनक समाधान सबसे महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास पर चर्चा करते हुए जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

 

और पढ़े  उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, लगाए कई आरोप, ऑडियो से खुला षड्यंत्र
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…