अंकिता भंडारी हत्याकांड: सीबीआई से उर्मिला सनावर से चार घंटे की पूछताछ, कहा-टीम के पास नहीं हैं ठाेस साक्ष्य

अंकिता हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने उर्मिला सनावर से उनके सहारनपुर स्थित आवास पर चार घंटे तक पूछताछ की। दोपहर करीब सवा दो बजे उनके घर पहुंची और शाम साढ़े छह बजे के बाद निकली।

उर्मिला सनावर ने आरोप लगाया कि सीबीआई टीम बिना किसी पुख्ता सबूत के आई थी। उनके पास एसआईटी की जांच रिपोर्ट, आठ घंटे की कॉल रिकॉर्डिंग भी नहीं थी। उनके मोबाइल का ईएमईआई नंबर तक टीम के पास नहीं था। सीबीआई के पास महज ढाई मिनट का एक ऑडियो था।
उर्मिला ने चेतावनी दी कि यदि सीबीआई बिना तथ्यों के आगे बढ़ती है, तो उन्हें सुप्रीम कोर्ट का रुख करना होगा। उन्होंने कहा कि मेरे तीन मुख्य मोर्चे हैं। पहला, बेटी को न्याय दिलाना। दूसरा, गौतम को राज्यपाल न बनने देना। तीसरा, न्याय न मिलने पर सीबीआई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की जाएगी।

सोशल मीडिया अकाउंट बंद होने पर आपत्ति

उर्मिला सनावर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के कई अकाउंट बंद होने पर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने उनसे पूछा कि आखिर उनके अकाउंट क्यों बंद किए गए। सनावर के अनुसार, सीबीआई ने भी इसे गलत माना है। उन्होंने कहा कि मेटा से सत्यापित होने के बावजूद उनके सभी सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए गए हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…