अयोध्या- विसर्जन में विधायक की झंडी ने बढ़ाई सियासी हलचल, भाजपा के भीतर शुभ-अशुभ के चर्चे तेज

 

 

 

पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के सोशल मीडिया पर चल रही है फोटो

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर जीआईसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस समय लोगों का ध्यान एक अलग घटनाक्रम की ओर गया, जब हरी झंडी दिखाते समय अयोध्या के भाजपा विधायक के हाथ में मौजूद झंडी जमीन की ओर लहराती हुई दिखाई दी। इस दृश्य को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।कार्यक्रम में जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे। धार्मिक आयोजन के बीच सामने आए इस दृश्य को लेकर कुछ लोगों ने अपने-अपने तरीके से सियासी मायने निकालने शुरू कर दिए।वहीं, महानगर भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर इसे विधायक के राजनीतिक भविष्य के लिहाज से अशुभ संकेत के रूप में देखे जाने की बात कही। हालांकि, यह फोटो भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के सोशल मीडिया पर दिख रहा है।फिलहाल, धार्मिक आयोजन के दौरान झंडी का नीचे की ओर लहराना और संगठन के प्रमुख चेहरों की अनुपस्थिति अयोध्या के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

और पढ़े  अयोध्या: रामलला के दर्शन होंगे और भी आसान, अब 90 दिन पहले बुक कर सकेंगे दर्शन पास
  • Related Posts

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…

    शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार,फरार होने के बाद बदलती रही लोकेशन

    श्रद्धा दुबे आखिरकार गिरफ्तार हो गई। 9 अक्तूबर की रात में शिवा शर्मा की मौत की खबर आती है। यह घटना उसी के फ्लैट में हुई थी। इसके बाद से वह…