झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई के हवाले: CM मान ने मानी परिवार की मांग, गृहमंत्री के दाैरे से पहले एलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मानसा में मारे गए नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर झोटा के मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने का एलान किया है। यह फैसला परिवार की मांग पर लिया गया है।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि वे नशे के खिलाफ लड़ रहे परविंदर सिंह झोटा के पिता और उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने परिवार की मांग को स्वीकार किया है। मान ने जोर देकर कहा कि नशे के सौदागरों के खिलाफ उनकी लड़ाई आर-पार की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब को नशा-मुक्त करने के लिए सरकार सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी।
शाह के दाैरे से पहले बड़ा एलान
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पंजाब आ रहे हैं। वे बटाला, संगरूर और मानसा में नशा पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। शाह के दाैरे से कुछ घंटे पहले केस को सीबीआई को साैंपने का एलान किया गया है।

एक दिन पहले अकाली सांसद हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख झोटा की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की थी। वहीं सांसद ने गृह मंत्री से अनुरोध किया था कि जांच को केवल झोटा हत्याकांड तक सीमित न रखा जाए। उन्होंने सुनाम के मोहनजीत सिंह और गुलजार सिंह की आत्महत्या के मामलों का भी उल्लेख किया। मोहनजीत सिंह को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नशे के विरोध के बाद प्रताड़ना मिली थी। बादल ने इन मामलों सहित नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों से जुड़े अन्य मामलों की भी व्यापक जांच की मांग की।

और पढ़े  पंजाब: नशा विरोधी कार्यकर्ता का पांच दिन बाद भी नहीं हो सका अंतिम संस्कार, CM मान के इस्तीफे पर अड़ा परिवार
  • Related Posts

    आज अमित शाह का पंजाब दाैरा: बटाला, संगरूर के बाद जाएंगे मानसा, शाम को लुधियाना में दशहरा समारोह में लेंगे हिस्सा

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब दाैरे पर हैं। शाह पंजाब में नशा पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। सबसे पहले गृहमंत्री दोपहर सवा 12 बजे बटाला के माड़ी पन्नवां जाएंगे…

    मानसा में बड़ी वारदात: डीसी के गनमैन ने परिवार को गोली मार किया सुसाइड, एक बेटे की मौत, पत्नी-बेटा गंभीर

    मानसा में मंगलवार सुबह डिप्टी कमिश्नर के गनमैन ने अपनी पत्नी और दो बेटों को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने से एक बेटे की माैत हो गई, वहीं उसकी…