दशहरे के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी: कई जगह रूट डायवर्ट तो कहीं कड़ी पाबंदी, पूर्वी दिल्ली वाले अपडेट होकर निकलें

दशहरे पर रावण दहन देखने के लिए उमड़ने वाली भीड़ और वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए पूर्वी दिल्ली में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पूर्वी दिल्ली के इन इलाकों में ट्रैफिक के कड़े इंतजाम
प्रमुख आयोजन स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत कड़कड़ी मोड़, सीबीडी ग्राउंड (हसनपुर) और रोड नंबर 57-ए पर यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी।

 

दशहरे पर जाम से बचने को पुलिस ने बनाई योजना
डीसीपी ट्रैफिक श्वेता चौहान ने बताया कि दशहरे के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। भीड़ के कारण सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए यातायात प्रबंधन की योजना तैयार की गई है। संवेदनशील और अधिक भीड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ाई जाएगी, ताकि यातायात को नियंत्रित करने के साथ लोगों की आवाजाही भी सुचारू रखी जा सके।

उन्होंने बताया कि आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। एंबुलेंस और दमकल जैसी गाड़ियों को रास्ता मिलने में परेशानी न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था रहेगी। पुलिस की ओर से वाहन चालकों को जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा।

और पढ़े  इंडिया ब्लॉक की बैठक: राहुल गांधी का PM और ईसी पर हमला, बोले- लोकतंत्र को बचाना हमारा लक्ष्य, विपक्ष एकजुट है
  • Related Posts

    विजयादशमी आज: दिल्ली में दशहरे पर कड़ा पहरा, खुफिया विभाग से लेकर फायर सर्विस तक अलर्ट, 2 हजार जवान तैनात

    दशहरे पर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा का अभेद्य घेरा रहेगा। 20 अक्तूबर को रावण दहन के दौरान प्रमुख रामलीला स्थलों पर भारी भीड़ जुटने और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए…

    राष्ट्रपति-PM ने दीं देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं,कहा- विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें देशवासी

    आज विजयादशमी है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही इस मौके पर कामना की गई कि…