मायावती का एलान: अब आकाश आनंद के जिम्मे होंगी जनसभाएं-सम्मेलन, ईशान को दी गई दिल्ली की जिम्मेवारी

बहुजन समाज पार्टी  की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी संगठन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक विस्तृत बयान जारी किया है। उन्होंने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की परिपक्वता और मेहनत की सराहना करते हुए उनके आगामी जनसभा कार्यक्रमों की सूची जारी की है, जबकि उनके रिश्तेदार अशोक सिद्धार्थ की पार्टी में वापसी की सभी संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। इसके अलावा, उन्होंने अपने दूसरे भतीजे ईशान आनंद की भी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में सक्रिय भूमिका की घोषणा की है।

आकाश आनंद की राजनीतिक सूझबूझ की सराहना
मायावती ने कहा कि अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति से संन्यास लेने के बाद, बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद काफी सूझबूझ और परिपक्वता (मैच्योरिटी) का परिचय दे रहे हैं। वे परिवार और रिश्ते-नातों से ऊपर उठकर बसपा पार्टी व मूवमेंट के कार्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी मेहनत से निभा रहे हैं।

यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में जनसभाओं का शेड्यूल

28 अक्टूबर 2026: बुलंदशहर (यूपी)
02 नवंबर 2026: सहारनपुर (यूपी)
20 नवंबर 2026: अयोध्या (यूपी)
22 नवंबर 2026: आगरा (यूपी)
29 नवंबर 2026: कानपुर नगर (यूपी)
26 नवंबर 2026: ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर पंजाब में आयोजित विचार संगोष्ठी समारोह (मुख्य अतिथि)
06 दिसंबर 2026: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर हरिद्वार (उत्तराखंड) में जनसभा

अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर पूर्ण विराम

मायावती ने स्पष्ट किया कि पिछले दिनों हुए अप्रिय घटनाक्रमों के लिए आकाश आनंद कम और उनके रिश्तेदार अशोक सिद्धार्थ ज्यादा जिम्मेदार थे। इसी वजह से अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर कर राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दी गई थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सतर्क करते हुए कहा कि इन अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें कि अशोक सिद्धार्थ को दोबारा पार्टी में लिया जाएगा। उन्हें अब किसी भी स्थिति या कीमत पर बसपा में वापस नहीं लिया जाएगा।

और पढ़े  सौरभ हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की सजा पर फैसला कुछ देर में, कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों की हुई तीखी बहस

 

 

ईशान आनंद को दिल्ली केंद्रीय कार्यालय में मिली बड़ी जिम्मेदारी

मायावती ने बताया कि आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद, जिन्होंने अपनी वकालत (लॉ) की पढ़ाई लंदन से पूरी की है, अब बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा-निर्देशन में एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे। वे दिल्ली स्थित बसपा के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के चुनाव और कागजी कामकाज (पेपरवर्क) से संबंधित जिम्मेदारियों में सहयोग देंगे।
  • Related Posts

    यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत

    उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार थार कार…

    गाजियाबाद: खाली प्लॉट में शव मिलने से सनसनी, पानी में कचरे से दबा था सिर और आ रही थी दुर्गंध

    शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-एक में शनिवार को खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में…