सीजेपी- 12 बजे मजिस्ट्रेट के सामने दिपके की पेशी,सीजेपी मार्च पर कई एफआईआर दर्ज

दिपके की दोपहर 12 बजे होगी मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

सीजेपी के संयोजक अभिजीत दिपके को आज स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (एसईएम) के सामने पेश किया जाएगा। इसके चलते मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सीजेपी के कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, ”अभिजीत दिपके को दोपहर करीब 12 बजे मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन स्थित विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) के समक्ष पेश किया जाएगा।”

सीजेपी के तिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की कई एफआईआर

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कनॉट प्लेस और नई दिल्ली के अन्य इलाकों में लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में कई एफआईआर दर्ज कीं। पुलिस ने बताया कि बार-बार घोषणाएं करने के बावजूद कनॉट प्लेस के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत जारी निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  चुनाव आयोग के समर्थन में पूर्व अफसर: 124 पूर्व आईएएस-आईएफएस अधिकारियों का खुला पत्र
  • Related Posts

    दिल्ली: आनंद पर्वत इलाके में डीटीसी बस ने कई लोगों को टक्कर मारी, एक शख्स की गई जान

    आनंद पर्वत इलाके में एक डीटीसी बस ने कई लोगों को टक्कर मार दी। एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस…

    सीजेपी का आंदोलन-: दिपके को एसईएम कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

    मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन कर रहे युवा आंदोलनकारियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन’…