अयोध्या- संपर्क-संवाद के सहारे प्रबुद्ध वर्ग में पैठ मजबूत करेगी भाजपा

अवध विश्वविद्यालय के श्रीराम शोध पीठ में आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से लगातार संपर्क और संवाद बनाए रखने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर संपर्क और संवाद के माध्यम से विपक्षी विचारधारा से प्रभावित व्यक्ति को भी भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जा सकता है। इसलिए कार्यकर्ता मतदाताओं के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें और पार्टी की नीतियों एवं विचारों को उन तक पहुंचाएं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 11 सीटों पर होने वाले चुनाव को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के रिहर्सल के रूप में देखा जाना चाहिए। इस चुनाव में मिलने वाली सफलता कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नया उत्साह और ऊर्जा प्रदान करेगी। उन्होंने चुनाव की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को पूरी गंभीरता के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा। कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव प्रबुद्ध वर्ग से जुड़ा चुनाव है। शिक्षकों और प्रबुद्ध वर्ग को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जोड़ना कार्यकर्ताओं का प्रमुख दायित्व है। इसके लिए व्यक्तिगत संपर्क, संवाद और पार्टी के विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना आवश्यक है। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए आपसी समन्वय और सक्रियता पर भी जोर दिया। बैठक में शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों और प्रबुद्ध वर्ग के बीच संगठन की पहुंच बढ़ाने का निर्देश दिया।

बैठक में अयोध्या महानगर के साथ अंबेडकरनगर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अमेठी और सुल्तानपुर की जिला इकाइयों के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान संबंधित जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

और पढ़े  UP- क्या 19 अक्तूबर को महानवमी पर बंद रहेंगे प्रदेश के स्कूल-कॉलेज, CM योगी तक पहुंची मांग

विपक्ष एसआईआर पर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा : पंकज चौधरी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास जनहित से जुड़े ठोस मुद्दों का अभाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर को लेकर समाज में भ्रम फैलाया जा रहा है। एक नेता दिल्ली तो एक प्रदेश में अराजकता फैला रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से 17 और 24 अक्टूबर को लगने वाले विशेष शिविरों में सक्रिय भागीदारी करने तथा मतदाता सूची से छूटे पात्र लोगों के नाम जुड़वाने में सहयोग करने का निर्देश दिया।

शिक्षक हितों और विद्यालयों के विकास पर सरकार का जोर
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के स्थानांतरण की पारदर्शी व्यवस्था विकसित की है। वित्तविहीन और स्ववित्तपोषित विद्यालयों के शिक्षकों के हितों में योजनाएं लागू करने के साथ मृतक आश्रितों को मिलने वाले लाभ की प्रक्रिया आसान बनाई गई है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प और प्रोजेक्ट अलंकार के माध्यम से विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया है। शिक्षक भर्ती और शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन को भी उन्होंने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण कदम बताया।

स्टार्टअप से युवाओं को मिल रहे नए अवसर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। केंद्र सरकार ने स्टार्टअप को बढ़ावा देकर युवाओं को नए उद्यम शुरू करने के अवसर उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें, परिवहन और अन्य बुनियादी सुविधाएं आर्थिक विकास के लिए आवश्यक हैं। भारत की अर्थव्यवस्था, डिजिटल भुगतान व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ती भूमिका का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे देश की बदलती तस्वीर से जोड़ा।

और पढ़े  अयोध्या- बड़ी देवकाली माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय माता दी के जयकारों से गूंज उठी रामनगरी अयोध्या

आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति स्पष्ट

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे कदमों ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को स्पष्ट किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय आतंकवादी घटनाओं के बाद केवल कूटनीतिक विरोध तक सीमित रहने की स्थिति थी, जबकि अब भारत आतंकवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करता है।

सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, चंद्रभान पासवान, अभय सिंह, अमित सिंह चौहान, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, अम्बेडकर नगर जिला अध्यक्ष दिलीप पटेल, सहित विभिन्न जिलों के जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    UP- प्रदेश में डॉक्टरों को बड़ी राहत, इलाज में लापरवाही पर तुरंत गिरफ्तारी नहीं, पहले मेडिकल बोर्ड करेगा जांच

    प्रदेश में चिकित्सकीय लापरवाही के मामले में अब पुलिस सीधे आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं कर सकेगी। इसके लिए पहले जिला और प्रदेश स्तरीय मेडिकल बोर्ड जांच करेगा। जांच रिपोर्ट…

    बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: दिल्ली-बदायूं हाईवे पर ईको पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत, तीन घायल

    दिल्ली-बदायूं हाईवे पर नरोरा थाना क्षेत्र के रतनपुर खेड़िया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कासगंज से बेलोन दर्शन के लिए जा रही एक ईको गाड़ी असंतुलित…