MP- महिला आरक्षक को लिंग परिवर्तन की मिली इजाजत, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मध्यप्रदेश पुलिस में पदस्थ एक महिला आरक्षक के लिंग परिवर्तन से जुड़े मामले में गृह विभाग ने अनुमति संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद विभाग ने प्रक्रिया पूरी की। अब मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई पुलिस मुख्यालय स्तर पर की जा रही है। इस प्रकरण में महिला आरक्षक ने लिंग परिवर्तन के लिए आवेदन दिया था। आवेदन के साथ भारत के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना और नोटरीकृत शपथ-पत्र भी प्रस्तुत किया गया था।

 

मामले की जांच के दौरान दस्तावेजों के साथ चिकित्सकीय रिपोर्टों पर भी विचार किया गया। प्रकरण के परीक्षण के लिए भोपाल के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में चिकित्सकीय जांच कराई गई थी। इसके बाद मानसिक रोग विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिला मेडिकल बोर्ड ने भी मामले में अनुशंसा की। सभी संबंधित दस्तावेजों और चिकित्सकीय अभिमतों की समीक्षा के बाद पुलिस मुख्यालय ने अपनी अनुशंसा शासन को भेजी थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गृह विभाग ने अनुमति संबंधी प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए आदेश जारी किए। अब पुलिस मुख्यालय नियमानुसार अगली कार्रवाई कर रहा है।

और पढ़े  मध्यप्रदेश: सीजीएसटी का सुपरिंटेंडेंट 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, घरों से मिले 72.5 लाख नकद
  • Related Posts

    मध्यप्रदेश: सीजीएसटी का सुपरिंटेंडेंट 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, घरों से मिले 72.5 लाख नकद

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भोपाल में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के सुपरिंटेंडेंट राजेश कुमार गुप्ता को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी…

    एमपी में चीतों का तीसरा ठिकाना तैयार: बुंदेलखंड में शुरू होगा नया अध्याय, CM मोहन यादव आज छोड़ेंगे दो चीते

    मध्यप्रदेश अब चीतों के मामले में देश का सबसे अहम केंद्र बनने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ रहा है। कूनो और गांधीसागर के बाद अब बुंदेलखंड के…