प्रदर्शन पड़ा भारी: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए आशुतोष रांका और सौरव दास

दिल्ली के जंतर-मंतर पर मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों सीजेपी नेता मंगलवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बैरिकेडिंग पार कर प्रदर्शन स्थल में प्रवेश किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। बुधवार को अदालत में पेशी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने खुद इसकी पुष्टि की है।

तिरंगा लेकर पहुंचे थे प्रदर्शनकारी
जंतर-मंतर को प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थलों की सूची से हटाए जाने के बाद भी सीजेपी के नेताओं ने वहां विरोध प्रदर्शन किया। रांका, दास और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार कर अंदर पहुंचे और तिरंगा लहराते हुए नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस की कार्रवाई ऐसे समय हुई, जब सीजेपी और विपक्षी दल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग का विरोध कर रहे हैं।

अभिजीत दिपके ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अपने नेताओं के खिलाफ कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर तिरंगा लेकर प्रदर्शन कर रहे नेताओं की तस्वीर साझा करते हुए पूछा कि क्या अब राष्ट्रीय ध्वज फहराना भी गैरकानूनी हो गया है? उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी को भी टैग किया है।
और पढ़े  केंद्रीय मंत्री मुरुगन का इस्तीफा: राज्यसभा सीट छोड़ी, PM को लिखा पत्र, कहा- पार्टी के लिए करता रहूंगा काम
  • Related Posts

    दिल्ली: CJP नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पहली बार ट्रेस पासिंग का मामला, कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी

    दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और पार्टी के अन्य सदस्यों के खिलाफ बिना इजाजत जंतर-मंतर इलाके में घुसने के आरोप में प्राथमिकी…

    दिल्ली: डिजिटल अरेस्ट कर सेवानिवृत्त वैज्ञानिक से 1.25 करोड़ ठगे, अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.25 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कंबोडिया और दक्षिण-पूर्व एशिया से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय…