दिल्ली: CJP नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पहली बार ट्रेस पासिंग का मामला, कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और पार्टी के अन्य सदस्यों के खिलाफ बिना इजाजत जंतर-मंतर इलाके में घुसने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। खास बात ये है कि दिल्ली पुलिस ने ट्रेस पासिंग का केस दर्ज किया है, जिस पर अब एक नई चर्चा शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार सीजेपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया है।

दरअसल पहले खबर सामने आई थी कि जंतर मंतर पर जेडीयू दफ्तर की दीवार फांदकर पहुंचने के मामले में पुलिस लीगल ओपीनियन ले रही है। सौरव दास, आशुतोष रांका समेत जितने लोग आए थे उन पर ट्रेस पासिंग की धारा में एफआईआर दर्ज हो सकती है। अभी सभी जाफरपुर कला थाने में है। फिलहाल एफआईआर पर पुलिस कोई आधिकारिक जवाब नहीं दे रही है।
बता दें कि 7 जंतर मंतर लेन एक बिल्डिंग है, जिसमें कुछ घर हैं और आगे जेडीयू दफ्तर, उसमें घुसकर कुछ लोग जंतर मंतर आए थे। ऐसे में किसी के घर में जबरन घुसना ट्रेस पासिंग होता है और जंतर मंतर अलग जगह है। पुलिस सभी एंगल्स को देख रही है।
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली पुलिस ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और पार्टी के अन्य सदस्यों के खिलाफ बिना इजाजत जंतर-मंतर इलाके में घुसने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई तब की गई जब ये कार्यकर्ता भारी बैरिकेडिंग वाले विरोध स्थल में घुस गए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाए।

गौरतलब है कि हाल ही में जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन के लिए तय जगह के तौर पर दी गई मान्यता खत्म कर दी गई है। मंगलवार सुबह दास, रांका और सीजेपी के कुछ अन्य सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया था, क्योंकि वे निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए उस इलाके में दाखिल हुए थे।

संगठन के मुताबिक, उसके करीब 11 सदस्यों को हिरासत में लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को द्वारका जिले के जाफरपुर कलां पुलिस स्टेशन ले जाया गया। कुछ सीजेपी कार्यकर्ताओं के वहां जमा होने के बाद पुलिस स्टेशन और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई।
और पढ़े  CJP Protest - 'सीईसी के इस्तीफे तक पीछे नहीं हटेंगे', CJP का आज भी जंतर-मंतर जाने का एलान,पुलिस अलर्ट
  • Related Posts

    प्रदर्शन पड़ा भारी: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए आशुतोष रांका और सौरव दास

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया…

    दिल्ली: डिजिटल अरेस्ट कर सेवानिवृत्त वैज्ञानिक से 1.25 करोड़ ठगे, अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.25 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कंबोडिया और दक्षिण-पूर्व एशिया से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय…