विपक्ष का आज सुप्रीमकोर्ट तक मार्च, 6 मेट्रो स्टेशन बंद,ट्रैफिक एडवायजरी जारी, पुलिस कितनी तैयार?

चुनाव आयोग में कथित अनियमितता को लेकर विपक्ष लामबंद दिख रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ दिल्ली में आंदोलन हो रहा है। आज विपक्षी दलों के गठबंधन- इंडिया ब्लॉक के नेताओं के मार्च, विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने व्यापक बंदोबस्त किए हैं।

 

प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर बढ़ाई गई सुरक्षा

इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर गतिविधियां देखने को मिलीं। प्रदर्शन को लेकर इलाके में हलचल है। विपक्षी दलों के इस कार्यक्रम पर सबकी नजरें टिकी हैं। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है।

 

मार्च से पहले सुरक्षाबल मुस्तैद, बाराखंभा रोड पर आरएएफ और सीआरपीएफ तैनात

दिल्ली में आज सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया ब्लॉक के प्रस्तावित विरोध मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बाराखंभा रोड और मंडी हाउस के पास सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। यहां दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मी भी तैनात हैं। प्रस्तावित मार्च को देखते हुए इन इलाकों में सुरक्षा बलों की मौजूदगी बढ़ाई गई है। हालांकि, विरोध मार्च में शामिल होने वाले नेताओं की संख्या, मार्च के निर्धारित मार्ग और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

 

कौन सी जगहों पर प्रभावित हो सकता है यातायात?

  • पंचकुइयां गोलचक्कर
  • मंडी हाउस गोलचक्कर
  • डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-पॉइंट)
  • राम चरण अग्रवाल चौक (ए-पॉइंट)
  • मिंटो रोड
  • दीन दयाल उपाध्याय मार्ग
  • गुरु नानक चौक
  • चेम्सफोर्ड रोड-कनॉट प्लेस आउटर सर्कल टी-पॉइंट
  • भरों रोड-एमजीएम (रिंग रोड) टी-पॉइंट
  • लोधी रोड फ्लाईओवर
  • नीला गुंबद गोलचक्कर
  • सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग
  • भीकाजी कामा प्लेस के नीचे
  • मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे
  • रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट
  • अशोका रोड-जंतर मंतर रोड गोलचक्कर
  • रेल भवन गोलचक्कर
  • जय सिंह रोड-संसद मार्ग क्रॉसिंग
  • कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-बराखंभा रोड टी-पॉइंट
  • पटेल चौक गोलचक्कर
  • जय सिंह रोड-अशोका रोड टी-पॉइंट
  • आरएमएल अस्पताल गोलचक्कर
  • कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-संसद मार्ग टी-पॉइंट
और पढ़े  दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश:तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग का अलर्ट

 

दिल्ली में कौन से छह मेट्रो स्टेशन बंद?

नई दिल्ली में सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार आज शाम चार बजे तक बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने इसकी जानकारी दी है। बंद रहने वाले स्टेशनों में पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंभा रोड शामिल हैं। इन स्टेशनों पर यात्रियों को प्रवेश और बाहर निकलने की सुविधा नहीं मिलेगी। डीएमआरसी ने कहा कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक स्टेशन या मार्ग का इस्तेमाल करें।

 

 

घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवायजरी, दिल्ली पुलिस ने क्या जानकारी दी?

दिल्ली में सोमवार, 12 अक्टूबर को कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए कई इलाकों में यातायात प्रभावित होने की आशंका है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध लागू करने की बात कही है। ऐसे में वाहन चालकों को सफर की योजना पहले से बनाने और अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।

प्रभावित होने वाले प्रमुख स्थानों में पंचकुइयां गोलचक्कर, मंडी हाउस, मिंटो रोड, गुरु नानक चौक, कनॉट प्लेस, लोधी रोड फ्लाईओवर, रेल भवन गोलचक्कर, पटेल चौक और संसद मार्ग सहित कई इलाके शामिल हैं। हालात के अनुसार इन मार्गों पर यातायात की व्यवस्था बदली जा सकती है। पुलिस ने लोगों से प्रभावित क्षेत्रों में गैर-जरूरी यात्रा से बचने, डायवर्जन संकेतों का पालन करने और यातायात कर्मियों के निर्देश मानने की अपील की है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे या हवाई अड्डे जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।

  • Related Posts

    पूर्व CM केजरीवाल पर केस: आप विधायकों और नेताओं के नाम भी, दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने इसलिए कराई FIR

    दिल्ली पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं और विधायकों के खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की शिकायत पर FIR दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया…

    इंडिया ब्लॉक के नेताओं से मुलाकात नहीं करेंगे सीजेआई, बताई ये वजह..

    भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने राहुल गांधी को मिलने का समय देने से इनकार कर दिया है। राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। वह सोमवार को सीजेआई से…