अयोध्या- दो रिपोर्टों में पथरी, तीन में गायब, दो डायग्नोस्टिक सेंटरों पर उठे सवाल, पूर्व विधायक ने किया जांच की मांग

 

 

 

 

 एक ही मरीज की पांच अल्ट्रासाउंड जांच रिपोर्टों में विरोधाभासी निष्कर्ष सामने आने का मामला उठाते हुए पूर्व विधायक मिल्कीपुर गोरखनाथ बाबा ने जिलाधिकारी को पत्र देकर दो डायग्नोस्टिक सेंटरों की जांच कराने की मांग की है। शिकायत में चन्दन डायग्नोस्टिक सेंटर और सिंह डायग्नोस्टिक सेंटर की रिपोर्टों पर सवाल उठाए गए हैं। पूर्व विधायक ने मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित केंद्रों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
शिकायती पत्र के अनुसार, इनायतनगर थाना क्षेत्र के कटहनपुर निवासी अभिषेक तिवारी के बड़े भाई अखिलेश तिवारी के पेट में दर्द होने पर चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी थी। इसके बाद 17 अगस्त 2026 को रिकाबगंज स्थित चन्दन डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच कराई गई। पत्र में दावा किया गया है कि इस रिपोर्ट में पित्ताशय में 8.8 एमएम की पथरी होने की पुष्टि की गई थी। इसके आधार पर परिवार ने ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी।

 

ऑपरेशन से पहले चिकित्सक की सलाह पर 22 अगस्त को दोबारा अल्ट्रासाउंड कराया गया। शिकायत के मुताबिक, गर्ग अल्ट्रासाउंड एंड एक्सरे क्लीनिक की रिपोर्ट में पथरी का कोई लक्षण नहीं मिला। इसके बाद 6 सितंबर को रिकाबगंज स्थित सिंह डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच कराई गई, जहां रिपोर्ट में फिर पित्ताशय में आठ एमएम की पथरी होने की बात कही गई।
परिजनों ने संदेह दूर करने के लिए 9 सितंबर को वजीरगंज स्थित सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर और 13 सितंबर को लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित स्वास्तिका डायग्नोस्टिक सेंटर में भी अल्ट्रासाउंड कराया। शिकायती पत्र के अनुसार, इन दोनों केंद्रों की रिपोर्टों में पित्ताशय में पथरी की पुष्टि नहीं हुई।

और पढ़े  अयोध्या- 1.35 करोड़ से बने संस्कृत महाविद्यालय के भवन का रक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण
  • Related Posts

    अयोध्या- बड़ी देवकाली माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय माता दी के जयकारों से गूंज उठी रामनगरी अयोध्या

      रामनगरी अयोध्या में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व का शुभारंभ हो गया है। नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को…

    UP फतह के लिए भाजपा का गुजरात फॉर्मूला: नौ रिपीट रणनीति, 100 से अधिक विधायकों का पत्ता होगा साफ

    उत्तरप्रदेश में एंटी इंकम्बेंसी को मात देकर जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने टिकट वितरण के मामले में सफल गुजरात फार्मूला अपनाने के संकेत दिए हैं। पार्टी ने…