हरिद्वार: वाहन लूट के मामले में फरार 5000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार, तमंचे के बल पर लूटी थी बाइक और मोबाइल

सिडकुल क्षेत्र में तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लूटने के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले में तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर को आनेकी हेतमपुर निवासी पंकज कुमार ने सिडकुल थाने में तहरीर देकर बताया था कि रानीपुर में नदी के पास चार अज्ञात युवकों ने तमंचे के बल पर उसकी पल्सर बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों दीपक, आकाश उर्फ पहाड़ी और सुशांत झड़ियाल उर्फ लक्की को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, चौथा आरोपी आदित्य वशिष्ठ उर्फ पंडित (21) निवासी औरंगाबाद फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। सिडकुल पुलिस और सीआईयू की टीम उसकी तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर औरंगाबाद से डालूवाला मजबता की ओर जाने वाले रास्ते पर पुल के पास से आदित्य को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने लूट की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया।

और पढ़े  हरिद्वार: धनौरी लॉ कॉलेज में हादसा, भरभराकर गिरा शौचालय का हिस्सा, मलबे में दबने से पीएसी के जवान की मौत
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…

    बदरीनाथ चढ़ावा केस: कोर्ट ने 3 आरोपियों का लिया संज्ञान, एक हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 50 गवाह शामिल

    बदरीनाथ मंदिर में दान की थाली से प्राप्त धनराशि और भेंट सामग्री में गड़बड़ी व चोरी के मामले में शुक्रवार को पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने न्यायालय में…