कोटद्वार: बढ़ते खर्चों के लिए मां के 20 लाख के जेवर चोरी कर राजस्थान भागा बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालासौड़ में एक बेटे ने अपनी ही मां के घर से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए और राजस्थान फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये कीमत के 10.50 तोला सोने और 891 ग्राम चांदी के जेवर बरामद हुए हैं।

बालासौड़ निवासी अनीता देवी ने पांच अक्तूबर को कोतवाली कोटद्वार में तहरीर देकर बताया था कि उनके घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर एएसपी कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर और सीओ कोटद्वार अस्मिता ममगाईं के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
संभावित मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर चोरी में वादिनी के बेटे दीपांशु राजपूत की भूमिका सामने आई। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए पुलिस को उसके राजस्थान में होने की जानकारी मिली।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दीपांशु राजपूत को झालूपुरा, जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि व्यक्तिगत जरूरतों और शौक पूरे करने के लिए उसने मां के जेवर चोरी किए थे। वारदात के बाद वह जेवर लेकर राजस्थान भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: अबू धाबी में नौकरी कर रहा कोटद्वार का युवक लापता, संपर्क नहीं होने से परिजन परेशान, मदद की गुहार
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…

    ऋषिकेश एम्स नियुक्ति फर्जीवाड़ा: 5 आरोपियों की जमानत खारिज, नौकरी दिलाने के नाम पर की थी ठगी

    एम्स के किच्छा स्थिति सेटेलाइट सेंटर में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित धोखाधड़ी के मामले में प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश कंवर अमनिंदर सिंह की अदालत ने पांच आरोपियों की…