रुड़की: रेन बसेरे में ठहरे परिवार की 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, शाम को हुई थी लापता, सुबह बदहवास लौटी

कोतवाली क्षेत्र में रेन बसेरे में ठहरे एक परिवार की छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। बच्ची मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। बुधवार सुबह बच्ची बदहवास हालत में वापस आई।इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से बरेली निवासी परिवार कलियर में हाजिरी देने के लिए आया था और रेन बसेरे में ठहरा हुआ था। मंगलवार शाम बच्ची अचानक लापता हो गई। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की, लेकिन देर रात तक उसका पता नही चल सका। बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्ची के परिजन लंगर लेने के लिए गए थे।
बुधवार सुबह बच्ची के मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीओ बहादराबाद देवव्रत जोशी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ और क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
आरोपी की तलाश में गठित की गई पुलिस टीमें
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़े  ऋषिकेश: गंगा आरती में शामिल हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राष्ट्र की समृद्धि के लिए की प्रार्थना
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…

    उत्तराखंड: गैरसैंण में हो सकता है आगामी विधानसभा सत्र, तैयारियों को लेकर CM व विस अध्यक्ष के बीच हुई चर्चा

    विधानसभा का आगामी सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी में हो सकता है। हालांकि अभी सरकार ने सत्र की तिथि घोषित नहीं की है। विधानसभा सचिवालय की ओर से गैरसैंण व देहरादून विधानसभा…