देहरादून: BJP पार्षद के घर डकैती मामला, नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी करने वाले गैंग का सदस्य गिरफ्तार

देहरादून बसंत विहार क्षेत्र में पार्षद के घर में हुई डकैती मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दिल्ली में सक्रिय नेपाली मूल के गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 27,500 रुपये की चोरी की नकदी, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की गई है। पुलिस गैंग के तीन अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है।

बल्लीवाला चौक स्थित राज मार्केट निवासी महिपाल सिंह ने थाना बसंत विहार में तहरीर देकर बताया था कि दिल्ली की एक कंपनी के माध्यम से उनके घर काम करने आया भरत थापा अपने साथियों के साथ मिला। आरोप है कि आरोपियों ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को बेहोश कर दिया और घर से जेवर व नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
गैंग के सदस्य घरों में काम करने के बहाने पहले करते थे रैकी
एसएसपी के निर्देश पर गठित टीमों ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में भरत थापा के साथ चार अन्य लोगों के शामिल होने और हरियाणा नंबर की कार इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिली। मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दिनेश सुनार (27) को वारदात में इस्तेमाल सफेद अर्टिगा कार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दिनेश ने बताया कि वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और दिल्ली में टैक्सी चलाता है। गैंग के सदस्य घरों में काम करने के बहाने पहले रैकी करते थे। इसके बाद मौका मिलने पर चोरी करते थे। दिनेश टैक्सी से साथियों को घटनास्थल तक पहुंचाता और वारदात के बाद वापस ले जाता था। इसके बदले उसे चोरी के माल में हिस्सा मिलता था। बसंत विहार की घटना के बाद उसे 50 हजार रुपये दिए गए थे। पुलिस के मुताबिक भरत थापा, आदित्य, अभिषेक और एलेक्स की तलाश जारी है।
और पढ़े  चमोली: बदरीनाथ धाम पहुंचीं फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी, दर्शन कर मंदिर में चढ़ाया ध्वज
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…

    उत्तराखंड: गैरसैंण में हो सकता है आगामी विधानसभा सत्र, तैयारियों को लेकर CM व विस अध्यक्ष के बीच हुई चर्चा

    विधानसभा का आगामी सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी में हो सकता है। हालांकि अभी सरकार ने सत्र की तिथि घोषित नहीं की है। विधानसभा सचिवालय की ओर से गैरसैंण व देहरादून विधानसभा…