उत्तराखंड: प्रदेशभर में आज BJP की सेवा ज्योति यात्रा, CM धामी समेत शीर्ष नेताओं ने अलग-अलग जगह संभाली कमान

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तराखंड भाजपा आज सात अक्तूबर को पूरे प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा निकाल रही है। यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री के सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों के कार्यकाल का उत्सव मनाना और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।

सभी जनपदों में आयोजित सेवा ज्योति सभाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। पार्टी कार्यकर्ताओं को विकसित भारत का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय भवन में प्रदेश प्रभारी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ, जहां से यात्रा का दीप लैंसडाउन चौक में स्थापित किया गया।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
एक्स पर जारी संदेश में सीएम धामी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई पीएम मोदी की जनसेवा की यात्रा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इन 25 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण प्राथमिकताओं में रहा है।
धामी ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और उत्तराखंड सरकार भी राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
और पढ़े  कोटद्वार: बढ़ते खर्चों के लिए मां के 20 लाख के जेवर चोरी कर राजस्थान भागा बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…

    कोटद्वार: बढ़ते खर्चों के लिए मां के 20 लाख के जेवर चोरी कर राजस्थान भागा बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    बालासौड़ में एक बेटे ने अपनी ही मां के घर से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए और राजस्थान फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज,…