भीषण हादसा: लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, पति-पत्नी और बेटी की मौत

जिले की बदनावर तहसील के लेबड़-नयागांव फोरलेन पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में पति-पत्नी और उनकी 13 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य छोटी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया, जिसे खुलवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बड़ा कठोड़िया गांव निवासी राहुल (35) अपनी पत्नी पूजा (30), बेटी सुमन (13) और छोटी बेटी शिवानी के साथ शनिवार सुबह बाइक पर सवार होकर खेरवास स्थित अपने खेत पर लहसुन की बोवनी के लिए जा रहे थे। जब वे लेबड़-नयागांव फोरलेन स्थित पिटगारा चौराहे पर पहुंचे, तभी किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि राहुल, उनकी पत्नी पूजा और बेटी सुमन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं छोटी बेटी शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
दुर्घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर एकत्र हो गए। सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर लोगों ने पिटगारा चौराहे पर फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस चौराहे पर आए दिन हादसे होते हैं लेकिन फोरलेन प्रबंधन और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।

चक्काजाम की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रियंका मिमरोट, तहसीलदार सुरेश नागर, एसडीओपी अरविंद सिंह तोमर और टीआई अमित सिंह कुशवाह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारी धरना दे रहे ग्रामीणों और परिजनों को समझाने और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाने में जुटे हैं।

और पढ़े  आज भोपाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह: गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल,कई सौगात देंगे
  • Related Posts

    आज भोपाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह: गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल,कई सौगात देंगे

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को राजधानी में राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। इसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 35 हजार से अधिक गोपालक और…

    पन्ना में चमकी महिला की किस्मत: रातोंरात बनी लखपति, एक साथ मिले चार हीरे

    मध्य प्रदेश के पन्ना की धरती एक बार फिर बेशकीमती हीरों को लेकर सुर्खियों में है। यहां उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक महिला की किस्मत उस वक्त चमक उठी,…