UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 आईएएस अफसर इधर से उधर, जौनपुर-मऊ के सीडीओ समेत कई अधिकारियों के तबादले

उत्तरप्रदेश शासन ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी सूची में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादले के तहत जौनपुर और मऊ के मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) समेत कई अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खांडिया को अब मऊ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वहीं मऊ के मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव को राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा नरेंद्र बहादुर सिंह को जौनपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। इससे पहले वह लखीमपुर खीरी में अपर जलाधिकारी (वित्त/राजस्व) के पद पर तैनात थे।
शासन की ओर से जारी सूची में पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, भूविज्ञान एवं खनिकर्म, मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन और अन्य विभागों में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। 

इन अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

अमित कुमार सिंह को निदेशक, पंचायती राज से प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ बनाया गया है, जबकि प्रकाश बिंदु को प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ से सचिव, चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं डॉ. उज्ज्वल कुमार को उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पद से विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म बनाया गया है। जे. रिभा को विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म से प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

और पढ़े  अयोध्या- तेंदुए को पकड़ने के लिए सैन्य क्षेत्र में लगाया जा रहा पिंजरा
  • Related Posts

    ब्रेकिंग: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत की आशंका

    आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली के पास शांति अस्पताल के निकट एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कंटेनर और डंपर की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में…

    UP में राज्यसभा चुनाव: BJP ने खरीदा नौंवा पर्चा, बढ़े सपा में सेंधमारी के आसार, अखिलेश के लिए है ये चुनौती

    उत्तरप्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नौवां नामांकन पत्र खरीद लिया है। चुनावी गणित के…