हल्द्वानी: सड़कें जख्मों से भरी…मरहम लगाने की रफ्तार धीमी, CM के निर्देशों का शहर में नहीं दिख रहा असर

मुख्यमंत्री धामी के सड़कों के गड्ढे भरने के लिए 15 अक्तूबर तक की समयसीमा तय करने का शहर में असर दिखाई नहीं दे रहा है। वाहन चालकों और राहगीरों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। सड़कों के पूर्व में हुए टेंडरों पर भी अभी काम शुरू नहीं हो पाया है। करीब 60 किमी से अधिक सड़कों का डामरीकरण होना शेष है।

बरसात खत्म होने के बाद भी सड़कों पर चलना दुश्वार हो रहा है। नैनीताल रोड पर एसडीएम कोर्ट के सामने वर्कशॉप लाइन मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि यहां से अक्सर अधिकारियों के वाहन निकलते हैं, इसके बावजूद इनकी किसी ने सुध नहीं ली। सड़क पर गड्ढे इतने गहरे हो गए हैं कि पानी भरने पर उनकी गहराई का अंदाजा लगाना आसान नहीं रहता।

 

29 किमी सड़क के गड्ढे भरे
लोनिवि अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार डिविजन के अंतर्गत सड़कों के गड्ढे भरने के लिए 84 किमी पर पेचवर्क कराया जाना है। इसमें से 29 किमी के दायरे में गड्ढे भर दिए गए हैं। इनमें लामाचौड़ से कालाढूंगी तक जाने वाला स्टेट हाइवे, कुंवरपुर गौलापार से चोरगलिया तक की सड़क शामिल है।

 

जैसे-जैसे अन्य कार्यदायी संस्थाओं के विकास कार्य पूरे हो रहे हैं, उसी तरह खोदी गई सड़कों को बनाने की तैयारी की जा रही है। क्रम से सड़कों पर डामरीकरण किया जाएगा। सड़कों के गड्ढे तय समय में भरने के निर्देश एई और जेई को दिए गए हैं।

और पढ़े  देहरादून: आज यूपीएल ग्रैंड फिनाले में प्रस्तुति देंगे गायक मासूम शर्मा, कहा-दून आकर सारे गिले-शिकवे दूर करूंगा

– प्रत्यूष कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि

  • Related Posts

    ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

      गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन…

    उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन

    उत्तराखंड में अब बारिश थमने के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के पर्यटक स्थलों…