IND vs PAK- पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का फैसला,देखें प्लेइंग-11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट में भिड़ रही हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 मुकाबलों का पुराना रिकॉर्ड भी इस हाई-वोल्टेज फाइनल को खास बना रहा है।

 

श्रेयस ने नहीं मिलाया हाथ

दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए पहुंचे। लाइव विजुअल्स में दोनों कप्तानों को हाथ मिलाते हुए नहीं देखा गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

 दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।

भारत ने जीता टॉस

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान की कप्तानी साहिबजादा फरहान कर रहे हैं। भारत ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। टीम तीन मुख्य स्पिनर के साथ उतरी है। वहीं, बुमराह इकलौते तेज गेंदबाज हैं। शिवम दुबे उनका साथ देंगे अगर जरूरत पड़ी तो। वहीं, भारत के पास अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी के रूप में पार्ट टाइम स्पिनर्स हैं।

फाइनल लाइव कहां देखें?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर देखी जा सकेगी। भारत-पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मुकाबले का सीधा प्रसारण टीवी पर Sony Sports 1 टीवी चैनल पर होगा। मैच का प्रसारण क्षेत्रीय भाषाओं में भी किया जाएगा। हिंदी में Sony Sports 3, जबकि तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में Sony Sports 4 पर मुकाबला लाइव देखा जा सकेगा।

और पढ़े  IND vs WI-: बारिश के कारण पांचवां टी20 मैच रद्द, 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई सीरीज
  • Related Posts

    एशियन पैरा गेम्स- हनी-संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीते गोल्ड, भारत के अब तक 101 पदक, इनमें 26 स्वर्ण

    पैरा शूटिंग में मोना अग्रवाल शीर्ष पर पहुंचीं, अवनि लेखरा चौथे स्थान पर एशियन पैरा गेम्स में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस एसएच1 स्पर्धा के फाइनल में भारत…

    पैरा एशियन गेम्स: भारत ने लगाई पदकों की झड़ी, पैरा एथलेटिक्स में सोने की बौछार, अंक तालिका में किस स्थान पर?

    फर्राटा धाविका सिमरन, ऊंची कूद में प्रवीण कुमार और शॉटपुट में सचिन खिलाड़ी ने नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीते और ट्रैक और फील्ड खिलाड़ियों ने बुधवार को पांच…